WhatsApp Icon

दरगाह किछौछा में लापरवाही की चिंगारी: पवित्र नीर के पास की झाड़ियां बनी नशेड़ियों का अड्डा, आग से हड़कम्प

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बसखारी थानाक्षेत्र के बहुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल दरगाह किछौछा में स्थित पवित्र नीर के पास शनिवार को झाड़ियों में अचानक आग लगने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। आग पवित्र नीर के पश्चिम-उत्तर दिशा की झाड़ियों में लगी बताई जा रही है, जहां लंबे समय से नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों के जमावड़े की चर्चा होती रही है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झाड़ियों से धुआं उठता देख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, जिससे आग फैलने से पहले ही स्थिति नियंत्रित कर ली गई और बड़ा हादसा टल गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पवित्र नीर के आसपास झाड़ियां काफी घनी हो गई हैं और यह स्थान धीरे-धीरे नशेड़ियों का अड्डा बनता जा रहा है। आरोप है कि यहां अक्सर संदिग्ध लोगों की आवाजाही रहती है, लेकिन निगरानी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं होने से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
लोगों ने आशंका जताई कि झाड़ियों में लगी आग लापरवाही या संदिग्ध गतिविधियों का परिणाम हो सकती है। हालांकि आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से झाड़ियों की सफाई, नियमित निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी घटना से बचा जा सके।

अन्य खबर

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.41 लाख से अधिक वादों का निस्तारण, करोड़ों के विवाद सुलझे

82 लाख के जगदेव बाबा सद्भावना हाल का भव्य लोकार्पण, गरीब परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

हज यात्रियों की ECG जांच में महिलाओं की निजता पर सवाल! पुरुष टेक्नीशियन के सामने कपड़े हटाने की मजबूरी, शिकायत पर CMS ने तुरंत लिया संज्ञान

error: Content is protected !!