WhatsApp Icon

22 अप्रैल को जारी होगी पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची, डीएम ने दिए निर्देश

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच जिले में निर्वाचक नामावलियों के अंतिम प्रकाशन की तिथि बढ़ा दी गई है। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की 10 अप्रैल की संशोधित अधिसूचना के अनुसार अब जनपद में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 22 अप्रैल को किया जाएगा।

डीएम ने बताया कि मतदाता सूचियों के कंप्यूटरीकरण के बाद मतदान केंद्रों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, SVN आवंटन, मतदाता सूची डाउनलोडिंग तथा फोटो प्रतियां तैयार कराने की प्रक्रिया 17 मार्च से 21 अप्रैल 2026 तक चलेगी।उन्होंने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अपने-अपने क्षेत्र में संशोधित पुनरीक्षण कार्यक्रम का व्यापक प्रदर्शन सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक लोग जानकारी प्राप्त कर सकें।डीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सभी सार्वजनिक अवकाशों में संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे। निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार पुनरीक्षण कार्य को समय से पूरा कर 22 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

अन्य खबर

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.41 लाख से अधिक वादों का निस्तारण, करोड़ों के विवाद सुलझे

82 लाख के जगदेव बाबा सद्भावना हाल का भव्य लोकार्पण, गरीब परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

हज यात्रियों की ECG जांच में महिलाओं की निजता पर सवाल! पुरुष टेक्नीशियन के सामने कपड़े हटाने की मजबूरी, शिकायत पर CMS ने तुरंत लिया संज्ञान

error: Content is protected !!