WhatsApp Icon

जश्ने विलादत पर अंजुमनों को मिला बकरा, बटेर व मुर्गा सहित धार्मिक स्थलों की जियारत का मौका

Sharing Is Caring:

 

मुज़ाहरा में शामिल सभी अंजुमनों को आलू, प्याज़, सेब, अनार, केला, फ्रूटी, थर्मस, डिनर सेट किया गया भेंट

अम्बेडकरनगर: पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद सल्ल. की 1500वें जश्ने विलादत पर टाण्डा नगर के ताज तिराहा पर अंजुमन मुहब्बाने मुस्तफा के नेतृव में आयोजित भव्य नातिया मुज़ाहरा में काफी भीड़ उमड़ी रही। मऊ की अंजुमन ने जहां प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं दूसरे स्थान पर काजीपुरा व तीसरे स्थान लार अलीगंज की अंजुमन रही। नातिया मुज़ाहरा में कुल 12 अंजुमनों ने भाग लिया था तथा सभी अंजुमनों को ढेर सारा इनाम भेंट किया गया।


अल्लामा मुफ़्ती ताजुद्दीन की अध्यक्षता व शरीफुल हक सुब्हानी के संचालन में सम्पन्न हुए भव्य कार्यक्रम में मौलाना अबरार अहमद ने तकरीर किया, जिसके नाद नातिया मुज़ाहरा का भव्य आयोजन हुआ जिसमें अंजुमन मखदूमिया वलीदपुर मऊ को पहला इनाम एक बकरा व पूरी अंजुमन को अजमेर शरीफ की जियारत का मौका दिया गया। दूसरा इनाम अंजुमन बहारे मदीना काजीपुरा को मिला जिसको 40 बटेर व पूरी अंजुमन को बहराइच शरीफ की जियारत का मौका दिया गया और तीसरा इनाम अंजुमन खादिमाने रसूल अलीगंज को 07 मुर्गा व पूरी अंजुमन को देवा शरीफ की जियारत का मौका दिया गया। इसके अलावा सभी 12 अंजुमन को एक बोरी आलू, एक बोरी पियाज, एक कैरेट केला, एक बड़ी पेटी सेब, एक गत्ता अनार, एक गत्ता फ्रूटी, पानी का थर्मस, एक डिनर सेट गिफ्ट स्वरूप भेंट किया गया।
अंजुमन मुहब्बाने मुस्तफा कस्बा पश्चिम ताज तिराहा के अध्यक्ष मो. हुसैन, सेक्रेट्री नसीम उर्फ झिंने, उपाध्यक्ष शकील अहंद सभासद, कोषाध्यक्ष अहमद अली मास्टर सहित अजीम, हारिस, आसिफ, मो. सैफ, मो. दानिश, शफीक उर्फ खन्नी, मो. चाँद, अरमान, ज़ीशान, आयान, समीर, सोनू, सुल्तान, आरिज़, काबिस आदि कार्यक्रम को व्यवस्थित करने में जुटे रहे। उक्त मौके पर नातिया मुज़ाहरा सुनने वालों की बड़ी भीड़ उमड़ी रही।

अन्य खबर

संरक्षित नीलगाय का अवैध शिकार, नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पीडीए दिवस के रूप में मनाई गई मान्यवर कांशीराम की जयंती, सपा नेताओं ने सामाजिक न्याय के संघर्ष को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

बुजुर्ग विधवा महिला से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.