टांडा सर्किल के सभी ताजियादारों के साथ टांडा कोतवाली परिसर में सम्पन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक
अम्बेडकरनगर: सभी ताजिया पर एक सिपाही व प्रत्येक जुलूस पर एक दरोगा को नोडल प्रभारी बनाया गया है तथा मोहर्रम पर्व पर स्वहित में किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। नई उम्र के बच्चों को विवादों से दूर रखें।
पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ ने टांडा कोतवाली के प्राचीन प्रांगण में टांडा सर्किल के सभी तजियादारों के साथ मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने के लिए बैठक क़िया। पुलिस कप्तान श्री कौस्तुभ ने कहा कि इस बार सभी रजिस्टर्ड ताजिया के साथ एक सिपाही को नोडल बना कर लगाया जाएगा और प्रत्येक जुलूस पर एक एसआई को भी नोडल प्रभारी के रूप में नियुक्त किया जाएगा। श्री कौस्तुभ ने टांडा, अलीगंज, हंसवर व इब्राहिमपुर थानाक्षेत्र से आए तजियादारों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सम्बन्धितों को नोट कराते हुए त्वरित निदान कराने का निर्देश दिया है। श्री कौस्तुभ ने कहा कि मोहर्रम पर्व के दौरान कोई भी किसी तरह की राजनीति न करें और स्वहित में पर्व के दौरान व्यवधान ना उत्पन्न करे अन्यथा कठोर कार्यवाही की जाएगी।
बैठक के दौरान टांडा नगर व कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में खराब सड़क व गलियों को सही कराने का मुद्दा उठा जिस पर जल निगम के सहायक अभियंता इंजीनयर विवेक पांडेय ने तजियादारों को आश्वस्त कराते हुए बताया कि जिन सड़कों व गलियों में नगर पालिका द्वारा पानी की पाइप बिछाई गया है उस पर विकल्पिक व्यवस्था कर उसे सही कराया जा रहा है। बैठक के दौरान बिजली तार को ठीक कराने का आश्वासन विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता व एसडीओ ने दिया।
टांडा नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी डॉ आशीष सिंह ने बताया कि परंपरानुसार सभी इमाम चौक व ताजिया जुलूस मार्गों पर विशेष साफ सफाई कराते हुए चूने का छिड़काव कराया जाएगा तथा 10वीं मोहर्रम पर पूर्व की तरह वैकल्पिक प्रकाश की व्यवस्था कराई जाएगी। पुलिस कप्तान ने टांडा उपजिलाधिकारी मोहनलाल गुप्ता व टांडा सीओ शुभम कुमार सिंह सहित टांडा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी के कार्यों की सरहाना किया। उक्त मौके पर एसडीएम न्यायिक शशि शेखर, अलीगंज थानाध्यक्ष शशांक शुक्ला, हंसवर थानाध्यक्ष संजय पाण्डेय, इब्राहिमपुर थानाध्यक्ष, एसएसआई वेद प्रकाश यादव, नगर पालिका आरआई राकेश कुमार गौरव, लरखपाल सदर छोटेलाल कन्नौजिया, वक्फ मोतवल्ली राजा साहब सैय्यद काज़िम रज़ा उर्फ राजा नजमी, टांडा तजियादार कमेटी के सचिव सैय्यद रईसुलहसन उर्फ गुड्डू, सैय्यद कसीम अशरफ, मुजीब अहमद सोनू, ताजदार हुसैन, शफीक अंसारी, सैय्यद शान, सैय्यद आलीशान, अशरफ लाल बाल, मो.शाहिद, ज़ुल्फेखार लल्लू, ज़ाहिद छोटू, मो नसीम, मो. शकील, हाजी जमाल हैदर, ऐलिया रिज़वी, ऐमन रिज़वी, अनवार आलम आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।





