WhatsApp Icon

सपा प्रत्याशी ने दो सेट में दाखिल किया प्रपत्र – चिलचिलाती धूप में उमड़ी भीड़ – बीएसपी ने भी क्रय किया नामांकन पत्र

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लालजी वर्मा ने मंगलवार को सबसे पहले दो सेट में नामांकन प्रपत्र दाखिल किया। चिलचिलाती धूप व गर्मी में भी सपा के नामांकन दाखिला के मौके पर भारी भीड़ उमड़ी रही। नामांकन बिक्री के दूसरे दिन बहुजन समाज पार्टी ने भी नामांकन पत्र क्रय किया। दूसरे दिन कुल 03 प्रपत्र बिक्री हुआ।

सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा ने टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा, अकबपुर विधायक राम अचल राजभर, पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव व बुनकर नेता हाजी अशफाक अहमद अंसारी के साथ नामांकन पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह को दो सेट में सौंपा। नामांकन प्रपत्र दाखिल करने के मौके पर सपा ने कटरिया याकूबपुर में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन भी आयोजित किया जिसमें भारी भीड़ उमड़ी रही। कार्यकर्ता सम्मेलन को लगभग सभी प्रमुख नेताओं ने संबोधित किया। गठबंधन पार्टियों के नेतागण भी मंच पर नज़र आए।
बसपा प्रत्याशी कमर हयात अंसारी के लिए मंगलवार को नामांकन प्रपत्र क्रय किया गया। नामांकन बिक्री के दूसरे दिन कुल 03 प्रपत्र की बिक्री हुई है। 06 मई तक अवकाश के दिनों को छोड़कर प्रातः 11 बजे से 03 बजे के बीच कोई भी नामांकन प्रपत्र क्रय कर सकता है।

अन्य खबर

कुरआन-हदीस के अनुवाद से गूंजा मदरसा, बच्चों की प्रतिभा ने बांधा समां

तीन दशक बाद सियासी मोड़: कमर हयात सपा में शामिल, अंबेडकरनगर की राजनीति में हलचल

AIMIM का कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों ने थामी पार्टी की सदस्यता

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.