चर्चा : भाजपा की रैली में नज़र आए पूर्व चेयरमैन किछौछा के पुत्र व सपा को समर्थन देने वाली चेतना समिति के कोषाध्यक्ष
अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: आलम खान एडिटर-मान्यता प्राप्त पत्रकार) भारतीय जनता पार्टी के नामांकन रैली के दौरान जहां काफी भीड़ उमड़ी रही वहीं रैली में कुछ ऐसे चेहरे नज़र आये जिसकी चर्चाएं पूरे क्षेत्र में हो रही है। सपा को समर्थन देने वाली जय भीम चेतना समिति ट्रस्ट के पदाधिकारी ही नहीं बल्कि सपा से कई बार चेयरमैन रहने वाले के पुत्र भी भाजपा की रैली में आगे-आगे नज़र आये।
गत दिनों जयभीम चेतना समति ट्रस्ट बसखारी किछौछा के पदाधिकारियों ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को लिखित समर्थन पत्र सौंपते हुए जयभीम चेतना समति ट्रस्ट को सपा के प्रति समर्पित किया था। उक्त समर्थन पत्र में जयभीम चेतना समति ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष निरंजन भारतीय के हस्ताक्षर व मोबाइल नंबर भी मौजूद है लेकिन भारतीय जनता पार्टी की नामांकन, जनसभा व रोड शो रैली में जयभीम चेतना समति ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष निरंजन भारतीय आगे-आगे नज़र आए।
दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी से कई बार नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा की चेयरमैन रह चुकी एवं पिछले चुनाव में भी सपा की प्रत्याशी रही श्रीमती दुर्गावती पत्नी चंद्रभान यादव के पुत्र आकाश यादव भी भाजपा की रैली में आगे-आगे नज़र आए।

सपा प्रत्याशी को समर्थन पत्र सौंपने वाले जय भीम चेतना समिति ट्रस्ट के पदाधिकारी व सपा की पूर्व चेयरमैन श्रीमती दुर्गावती देवी पत्नी चन्द्रभान यादव के पुत्र का भाजपा रैली में शामिल होने की वीडियों व फ़ोटो सोशल मीडिया लार वायरल होने से क्षेत्र में चर्चाएं चल रही है कि सपा अपनी नैया आखिर कैसे पार लगयेगी जबकि उनको समर्थन का वादा करने वाले ही उनकी विपक्षी पार्टी की रैली में शामिल हो रहे हैं।





