अम्बेडकरनगर: सोशल मीडिया के इंस्ट्राग्राम प्लेटफार्म पर आत्महत्या की धमकी देने की पोस्ट वायरल होने से पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया। पुलिस मीडिया सेल द्वारा दी गई सूचना के बाद सक्रिय हुई टाण्डा पुलिस ने युवक की काउंसलिंग कर मामला शांत कराया गया।
उक्त घटना की जानकारी टाण्डा सर्किल ऑफिसर संजय नाथ तिवारी ने देते हुए बताया कि टाण्डा कोतवाली क्षेत्र निवासी राजन पुत्र अजय कुमार द्वारा अपने परिजनों पर दबाव बनाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया के इंस्ट्राग्राम पर आत्महत्या करने सम्बन्धित पोस्ट लगाई थी जिसकी जानकरी पुलिस मीडिया सेल द्वारा जब टाण्डा पुलिस को दी गई तो त्वरित कार्यवाही करते हुए युवक का पता लगाकर उसके परिजनों के साथ काउंसलिंग की गई। पुलिस द्वारा त्वरित उठाये गए कदम की क्षेत्र में खूब सराहना भी हो रही है।








