अम्बेडकरनगर: बसखारी पुलिस ने अभियुक्त रवि सिंह पुत्र सुरेश सिंह को 15.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को थाना बसखारी पुलिस टीम द्वारा शान्ति सुरक्षा व्यवस्था दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन ड्यूटी, देखभाल क्षेत्र, रोकथाम जुर्म जरायम, चेकिंग संदिग्ध वस्तु व्यक्ति/वाहन में चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति सब्जी मंडी से नहर के पास स्मैक की बिक्री कर रहा है। थाना बसखारी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुँकर मुखबिर द्वारा बताये गये व्यक्ति अभियुक्त रवि सिंह पुत्र सुरेश सिंह निवासी ग्राम गन्नीपुर तिगोडिया थाना बसखारी ने सब्जी मण्डी नहर के करीब कस्बा बसखारी के पास से 15.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया । बसखारी पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 330/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जिला जेल भेज दिया है।



