WhatsApp Icon

जलालपुर में महिला हॉकी का रोमांच: अभिनव क्लब, अयोध्या, कोलकाता और यूपी पुलिस की दमदार जीत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर। जलालपुर स्थित नरेंद्र देव इंटर कॉलेज के मैदान पर अभिनव क्लब द्वारा आयोजित अंतरराज्यीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। मैदान पर उत्साह, जोश और कड़ी प्रतिस्पर्धा ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। दिन के पहले मुकाबले में अभिनव क्लब अम्बेडकरनगर और नागपुर की टीम आमने-सामने रहीं। अभिनव क्लब ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल दिखाते हुए 2-0 से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में महिला छात्रावास अयोध्या और पंजाब की टीम के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें अयोध्या की टीम ने संघर्षपूर्ण खेल के बाद 2-1 से जीत हासिल की।

तीसरे मैच में कुमकुम एकेडमी कोलकाता और एकलव्य स्टेडियम की टीम के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में कोलकाता की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 2-0 से जीत दर्ज की। चौथे मुकाबले में नागपुर हॉकी और उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम आमने-सामने रहीं, जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए 5-0 से शानदार जीत हासिल की।

प्रतियोगिता के दौरान पंजाब की खिलाड़ी शबनम को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें एसडीएम राहुल गुप्ता और सीओ अनूप कुमार सिंह ने हॉकी स्टिक देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, नारी शक्ति संस्थान आजमगढ़ की सदस्य स्वाति पाठक और सुमित्रा त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। प्रतियोगिता में हॉकी खेल सचिव हनुमान सिंह, अध्यक्ष दीपक त्रिपाठी, सचिव शनि पांडे, संयोजक देवेश मिश्र, मीडिया प्रभारी विकास निषाद, जिला मंत्री पंकज वर्मा, कोषाध्यक्ष आनंद जायसवाल सहित आदित्य गोयल, सौरभ सिंह, मंटू मौर्या समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मुकाबलों की रोमांचक कमेंट्री कुलवीर सिंह ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन आशुतोष सिंह ने किया। खिलाड़ियों के शानदार खेल पर दर्शकों ने हर गोल पर तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

अन्य खबर

मानवता की मिसाल बना गाज़ी फाउंडेशन, 8वें स्थापना दिवस पर यात्रियों को बांटे फल और शीतल जल

तालाब विवाद से उठी चिता, अब कानून व्यवस्था पर सियासत की आग: मोहनलाल हत्याकांड पर कांग्रेस का हमला

लम्हों ने खता की थी, सदियों ने सज़ा पाई… खान मुबारक की मौत के बाद भी परिवार पर कानून का शिकंजा

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.