अम्बेडकरनगर: शारदीय नवरात्रि पर जनपद सहित टाण्डा नगर क्षेत्र में भी श्री दुर्गा पूजा का भव्य पंडाल मनमोहक अंदाजों में सजाया जाता है और कलश विसर्जन के उपरांत भव्य प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाती है। उक्त आयोजनों का कुशल संचालन श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति द्वारा गत दशकों से सफलता पूर्वक किया जा रहा है।
श्री दुर्गा पूजा महाउत्सव से पूर्व श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति के संरक्षक राम प्यारे विश्वकर्मा, शोभायात्रा अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, महासमिति के अध्यक्ष विशाल मांझी, उपाध्यक्ष विनोद मांझी, महामंत्री दिनेश मौर्य, राकेश सोनकर आदि द्वारा पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए 25 सूत्रीय मांग पत्र उच्च अधिकारियों को भेंट किया। महासमिति ने पर्व के दौरान बिजली व्यवस्था में सुधार करने, सुरक्षा दृष्टि से सीसीटीवी कैमरा लगवाने, विसर्जन घाट को सही कराने, मीट मछली कि दुकानों को बंद करवाने, अतरिक्त मोबाइल ट्रांसफार्मर व शौचालयों की व्यवस्था करने की मांग की गई है। उक्त 25 सूत्रीय ज्ञापन डीएम, एसपी, एडीएम, टाण्डा एसडीएम व सीओ सहित नगर पालिका ईओ, विद्युत विभाग आदि को सौंपा गया है।




