WhatsApp Icon

टाण्डा एसडीएम व चेयरमैन ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टाण्डा नगर पालिका परिसर में स्थित पार्क में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर टाण्डा एसडीएम/प्रभारी अधिशासी अधिकारी श्रीमती रेनू और चेयरमैन श्रीमती शबाना नाज़ ने स्वयं अपने हाथों से पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उक्त मौके पर सभासदों द्वारा भी पौधारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस पर शपथ लिया।


टाण्डा एसडीएम/प्रभारी ईओ श्रीमती रेनू व उनकी पुत्री मैथली ने भी टाण्डा नगर पालिका परिसर में स्थित पार्क में पौधारोपण किया।
सभासदों के साथ टाण्डा चेयरमैन श्रीमती शबाना नाज़ ने पौधारोपण करते हुए कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इनसे न केवल वातावरण शुद्ध रहता है, बल्कि गर्मी और प्रदूषण जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है।

उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें। उन्होंने कहा कि समय में बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए पौधरोपण सबसे कारगर उपाय है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत द्वारा आने वाले समय में भी विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका के आरआई राकेश कुमार गौरव, जलकल अवर अभियंता चौहान आशीष चौहान, जलील अहमद, निशांत पांडेय, मो.हुसैन, सभासद आशीष यादव, मो.तारिक, राकेश कुमार गुप्ता, ज़ुल्फेखार अहमद, अशरफ लाल बाल, अमीचन्द्र, अल्लाह बख्स, मो.नदीम आदि ने मिलकर पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी को पौधरोपण का महत्व समझाया गया और पर्यावरण को स्वच्छ व हरा-भरा रखने का संदेश दिया गया।

अन्य खबर

दिनदहाड़े लूट की कोशिश का अंत: टाण्डा पुलिस ने शातिर सलीम को भेजा जेल

अधिवक्ता नूरुल ऐन मोमिन की दमदार पैरवी से आरोपी बरी, कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में किया दोषमुक्त

अज्ञात कार की टक्कर से चाची-भतीजा लहूलुहान, एम्बुलेंस लेट, इंसानियत तेज

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.