WhatsApp Icon

ईदगाहों पर नमाज़ का समय तय, नमाज़ से पहले फितरा अदा करने की अपील

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर जनपद में ईद-उल-फितर की नमाज को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिकांश ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज का समय तय कर दिया गया है, जिससे रोजेदार समय से पहुंचकर नमाज अदा कर सकें हालांकि ईद का दिन चन्द्रदर्शन के अनुसार तय होगा।

टाण्डा ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज सुबह 08:30 बजे अदा की जाएगी, जबकि मुबारकपुर ईदगाह में नमाज 09 बजे होगी। इसी तरह जामा मस्जिद मुबारकपुर में ईद की नमाज 08 बजे निर्धारित की गई है। जलालपुर ईदगाह में नमाज का समय 08:30 बजे रखा गया है, जबकि अकबरपुर ईदगाह में ईद की नमाज 09 बजे अदा की जाएगी। अलनपुर ईदगाह पर 07:45 बजे ईद उल फितर की नमाज़ अदा होगी जबकि मदरसा कंजुल उलूम में ईद-उल-फितर की नमाज सुबह 07:30 बजे अदा की जाएगी।


टाण्डा ईदगाह कमेटी द्वारा प्रशासन को पत्र देकर पूर्व वर्षों की तरह समुचित सुरक्षा व साफ सफाई व्यवस्था कराने की मांग किया है। स्थानीय लोगों द्वारा अलीगंज तिराहा से ईदगाह की तरफ जाने वाले मार्ग को सही कराने की मांग किया है।
इसके साथ ही फितरा की रकम भी अलग-अलग संस्थाओं द्वारा निर्धारित की गई है। दारुल उलूम मदरसा मंजरे हक द्वारा फितरा प्रति व्यक्ति 70 रुपये तय किया गया है। वहीं दारुल उलूम मदरसा कंजुल उलूम की ओर से फितरा की राशि प्रति व्यक्ति 60 रुपये रखी गई है। इसके अलावा जलालपुर ईदगाह के इमाम ने भी फितरा प्रति व्यक्ति 60 रुपये निर्धारित किया है। बताते चलेंकि ईद पर्व पर प्रत्येक मुस्लिम को फ़ितरा देना अनिवार्य होता है।
उलमा ने लोगों से अपील की है कि ईद की नमाज से पहले फितरा अदा कर दें, ताकि जरूरतमंदों तक मदद पहुंच सके और सभी लोग ईद की खुशियों में शामिल हो सकें। आपके क्षेत्र की ईदगाह व मस्जिद पर ईद की नमाज़ का क्या समय है, उसे कमेंट बॉक्स में बताएं।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर ने खोया तेजतर्रार व ईमानदार डीएम, एक साल भी नहीं कर सके कार्यकाल पूरा -ईशा प्रिया से बड़ी उम्मीद

जन्म से पहले ही 8वीं पास: टांडा के ‘कलयुग के अभिमन्यु’ ने खोली शिक्षा सिस्टम की पोल

महरुआ में कानून का डंडा, भगवानपुर में नियम ठंडा! — सरकारी भवन में ‘रातों-रात’ प्रतिमा, प्रशासन की दोहरी नीति पर बवाल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.