अम्बेडकरनगर जनपद में शासकीय कार्य एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार नायब तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई तैनाती सुनिश्चित की गई है।
आदेश के मुताबिक, कौशलकान्त मिश्र, नायब तहसीलदार भीटी को अब तहसील टाण्डा के बसखारी क्षेत्र में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात किया गया है। वहीं, वर्तमान में बसखारी क्षेत्र में तैनात अम्बरीष सिंह को टाण्डा क्षेत्र का कार्य यथावत देखने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अतिरिक्त, राज कपूर, प्रभारी तहसीलदार भीटी को अपने वर्तमान कार्यों के साथ-साथ नायब तहसीलदार क्षेत्र भीटी के न्यायालय संबंधी कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि, इस अतिरिक्त कार्य के लिए उन्हें किसी प्रकार का अतिरिक्त भत्ता देय नहीं होगा।
जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट किया गया है कि निर्वाचन कार्य एवं विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से जुड़े दायित्व पूर्व में जारी तैनाती आदेशों के अनुसार ही संपादित किए जाएंगे।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।








