WhatsApp Icon

समाजवादी पार्टी में अम्बेडकरनगर का बढ़ा कद, जेबा मलिक बनीं मुंबई प्रदेश महासचिव

Sharing Is Caring:

इम्तियाज सिद्दीकी के बाद जिले की बेटी जेबा मलिक को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी, समर्थकों में खुशी की लहर

अम्बेडकरनगर: समाजवादी पार्टी ने अम्बेडकरनगर जिले को एक और बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी देते हुए किछौछा क्षेत्र के ग्राम सभा मारहरा की बेटी जेबा मलिक को मुंबई प्रदेश (महाराष्ट्र) का महासचिव नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति का पत्र समाजवादी पार्टी मुंबई प्रदेश के अध्यक्ष अबू आसिम आज़मी की ओर से जारी किया गया है।


जेबा मलिक वर्तमान में बॉम्बे सबूक सिद्दीकी इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत हैं। शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

गौरतलब है कि गत दिनों ही टाण्डा क्षेत्र के पुन्थर निवासी इम्तियाज सिद्दीकी को भी समाजवादी पार्टी ने मुंबई प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया था। लगातार दो नेताओं को मुंबई प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से अम्बेडकरनगर का राजनीतिक कद बढ़ा माना जा रहा है।
जेबा मलिक की नियुक्ति पर वरिष्ठ सपा नेता नफीस अहमद, पूर्व विधायक सुभाष राय, अंसार मलिक, समाइन मलिक, आफाक अहमद मलिक, नदीम मलिक, मो.शाद सिद्दीकी, तौफीक मोहम्मद, एस. अशोक वर्मा, सैयद कसीम अशरफ, मुजीब अहमद, सोनू, अमर बहादुर सिंह, नवाब साबरी, फिरोज अहमद, नफीस अहमद पैंथर, मोहिद अहमद, शफीक मास्टर समेत सैकड़ों लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इम्तियाज सिद्दीकी के बाद अब जेबा मलिक को भी मुंबई प्रदेश संगठन में अहम जिम्मेदारी मिलने से अम्बेडकरनगर की राजनीतिक भागीदारी और प्रभाव मजबूत हुआ है। दोनों नियुक्तियों को जिले के लिए सम्मान और गौरव की उपलब्धि माना जा रहा है।

अन्य खबर

एनएच-233 बना ‘बॉडी डंपिंग ग्राउंड’! युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका

जिला प्रेस क्लब चुनाव में फिर लहराया शैलेन्द्र का परचम, अहमद मेंहदी बने महासचिव; कई दिग्गजों को करारी शिकस्त

12 वर्षीय मासूम को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने के मामले में मुकदमा दर्ज, 5 नामजद समेत अज्ञात पर केस

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.