WhatsApp Icon

बढ़ते तापमान के कारण डीएम ने विद्यालयों के समय में बदलाव करते हुए जारी किया दिशा निर्देश

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी किये गये बुलेटिन के आधार पर जनपद में बढ़ते तापमान के दृष्टिगत छात्र हित में बेसिक शिक्षा के अन्तर्गत संचालित समस्त परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त समस्त विद्यालयों कक्षा 01 से 08 तक के पठन-पाठन का कार्य प्रातः 07:30 बजे से मध्यान्ह 12:30 बजे तक चलेगा तथा 10 से 10:30 बजे तक मध्यावकाश होगा।

लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 एवं शैक्षिक सत्र 2024-25 में नवीन नामांकन व शारदा अभियान के दृष्टिगत विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं शिक्षेणत्तर कर्मचारी विद्यालय के निर्धारित समय अपरान्ह 02 बजे तक उपस्थित रहकर विभागीय कार्य का निष्पादन करेगें साथ ही उपरोक्त वर्णित समस्त विद्यालयों को निर्देशित किया जाता है कि विद्यालय में शुद्ध पेयजल एवं ओ०आर०एस० पैकेट के साथ आवश्यक दवाओं की उपलब्धता प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाय और विद्यार्थियों को लू से बचाव हेतु जागरूक किया जाये।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन करने का आदेश जारी किया है।

अन्य खबर

कुरआन-हदीस के अनुवाद से गूंजा मदरसा, बच्चों की प्रतिभा ने बांधा समां

तीन दशक बाद सियासी मोड़: कमर हयात सपा में शामिल, अंबेडकरनगर की राजनीति में हलचल

AIMIM का कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों ने थामी पार्टी की सदस्यता

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.