WhatsApp Icon

सहदेई देवी बालिका इण्टर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Sharing Is Caring:

 


अम्बेडकरनगर: बसखारी के बुढ़नापुर में संचालित सहदेई देवी बालिका इण्टर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का सम्मान बढ़ाया है जिन्हें बधाइयां मिलने का क्रम जारी है।


सहदेई देवी बालिका इण्टर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 में हाई स्कूल में 96 % तथा इण्टरमीडिएट में 98 % बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण किया जिसमें हाई स्कूल में लकी वर्मा ने 85.83% व अपर्णा यादव ने 83.33%तथा प्रिन्सी ने 81.66%अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किए तो वही इण्टरमीडिएट विज्ञान वर्ग में आकाश कुमार ने 85.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा स्वाभिमान ने 85.6% अंक प्राप्त किए और अंकुश वर्मा ने 83%अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया तथा कला वर्ग में उजाला ने 85% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा श्वेता वर्मा ने 83.6%अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं श्वेता राजभर ने 80.2%अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक पूर्व एमएलसी अजय कुमार उर्फ विशाल वर्मा एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ ने उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दिया।
विद्यालय प्रबंधक पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा ने उत्तीर्ण छात्रों को मिठाई खिलाकर एवं माला पहनाकर बधाइयां दिया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या शकुन्तला वर्मा , पूर्व प्रधानाचार्या श्रीमती मेवाती चौधरी, इन्द्रावती वर्मा, निशा वर्मा, अन्तिमा, मधू पटेल, शिवांगी मिश्रा,धनराज ,नरेन्द्र बहादुर ,घनश्याम वर्मा फूलचन्द वर्मा, सजेन्द्र कुमार के साथ विद्यालय के अन्य शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं छात्र व छात्राएं मौजूद रही।

अन्य खबर

कुरआन-हदीस के अनुवाद से गूंजा मदरसा, बच्चों की प्रतिभा ने बांधा समां

तीन दशक बाद सियासी मोड़: कमर हयात सपा में शामिल, अंबेडकरनगर की राजनीति में हलचल

AIMIM का कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों ने थामी पार्टी की सदस्यता

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.