अम्बेडकरनगर: तेज़ रफ़्तार पिकअप की चपेट में आने से 05 वर्षीय मासूम बालक की दर्दनाक मौत हो गई है।
टांडा कोतवाली क्षेत्र के टांडा-बसखारी मार्ग पर स्थित चिंतौरा पेट्रोल टंकी के सामने एक तेज़ रफ़्तार पिकअप की चपेट में आने से 05 वर्षीय असबान पुत्र असलम उर्फ बबलू निवासी चिंतौरा खुर्द की दर्दनाक मौत हो गई है। टांडा की तरफ से दहेज़ का सामान लाद कर पिकअप नंबर UP-45-AT-4288 से तेज़ रफ़्तार से पुन्थर की तरफ जा रही थी कि पेट्रोल टंकी के ठीक सामने मासूम असबान को अपनी चपेट में लेकर कुछ दूर घसीटते हुए गया।
घटना के बाद पिकअप चालक फरार होने में सफल रहा। मौके पर बाइक से ही पहुंचे कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी भारी पुलिस बल के साथ पहुंच कर पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया।





