अम्बेडकरनगर: संयुक्त प्रेस क्लब टाण्डा की कार्यकरणी बोर्ड बैठक बुधवार को पत्रकार सरफ़राज़ अहमद के आवास पर सम्पन्न हुई जिसमें अध्यक्ष व महामंत्री सहित सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।
संयुक्त प्रेस क्लब टाण्डा के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार सत्य प्रकाश मौर्य व सत्य प्रकाश पांडेय की सहमति से आगामी दो वर्ष के लिए नए बोर्ड का गठन किया गया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी नूर आलम व वरिष्ठ मंत्री पद की ज़िम्मेदारी मिन्नतउल्लाह को सौंपी गई है। बोर्ड में संदीप जायसवाल व प्रतीक सोनी को उपाध्यक्ष एवं राम कुमार सोनी व आदित्य कुशवाहा को मंत्री पद की ज़िम्मेदारी दी गई है।
अब्दुल माबूद एडवोकेट को ऑडिटर नामित किया गया है जबकि अनुराग चौधरी, मो.दानिश, काशी मिश्रा, मो.यूसुफ, सैय्यद राशिद, सैय्यद अदनान, मो.सलमान, श्याम शर्मा आदि को कार्यकरणी सदस्य नामित किया गया है।
संयुक्त प्रेस क्लब के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार सत्य प्रकाश मौर्य ने नवचयनित साथियो को बधाई दिया तथा सभी साथियों को प्रत्येक दशा में पत्रकारों के हित के लिए एक जुट रहने का आह्वान किया। संयुक्त प्रेस क्लब टाण्डा की नवनिर्वाचित कमेटी को बधाइयां मिलने का सिलसिला जारी है।








