WhatsApp Icon

झांसा, शोषण, धमकी व ब्लैकमेलिंग का खेल खत्म: पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: महिला अपराध के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए अहिरौली पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने, गाली-गलौज व अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को दबोच लिया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के स्पष्ट निर्देशों और मिशन शक्ति टीम की सक्रियता के चलते यह कार्रवाई गुरुवार तड़के अंजाम दी गई।


मुकदमा: अहिरौली पुलिस के अनुसार थाना अहिरौली में पंजीकृत मुकदमा संख्या 32/26 (धारा 64(2)(m), 352, 351(3) बीएनएस 2023 व 5L/6 पॉक्सो एक्ट) के तहत नामजद वांछित रवी कन्नौजिया (22 वर्ष) पुत्र अशोक कुमार कन्नौजिया, निवासी शमसुद्दीनपुर, को पटेल नगर तिराहा से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ कर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

जानिए क्या है पूरा मामला? पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने विवाह की बात की तो आरोपी ने गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे डराया धमकाया। इस पर 13 फरवरी को थाना अहिरौली में केस दर्ज हुआ। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान और साक्ष्यों के आधार पर गंभीर धाराएं बढ़ाई गईं, जिसके बाद तत्काल गिरफ्तारी की गई।

पुलिस का संदेश साफ: महिला सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। ऐसे अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा—कानून अपना काम करेगा। यह कार्यवाही न केवल पीड़िताओं के हौसले बढ़ाती है, बल्कि यह भी साफ करती है कि झांसा, ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म जैसे अपराधों पर पुलिस की नजर कड़ी है।

अन्य खबर

एक लाख का इनामिया आसिफ अली STF एनकाउंटर में ढेर! अम्बेडकरनगर में बड़ी वारदात की आशंका के बीच मुठभेड़, एक सिपाही घायल

उर्स मेले को लेकर डीएम का ‘अल्टीमेटम’! लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 9 जुलाई से पहले हर व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश

‘फर्जी शादी’ के नाम पर बेटियों का सौदा! तस्कर गैंग का पर्दाफाश, आधा दर्जन से अधिकारी गिरफ्तार

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.