WhatsApp Icon

रितेश पांडेय के नामांकन, जनसभा व रोडशो में उमड़ी भारी भीड़ – चारों तरफ जाम ही जाम

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: भारतीय जनता पार्टी के 55 लोकसभा प्रत्याशी रितेश पांडेय के नामांकन, जनसभा व रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी जिसके कारण जनपद मुख्यालय ही नहीं बल्कि कई स्थानों पर भीषण जाम बना रहा। रितेश पांडेय ने जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह को भजपा प्रत्याशी के रूप में अपना प्रपत्र सौंपा।
भाजपाइयों व रितेश पांडेय के समर्थकों में काफी उत्साह नज़र आया। सपा के मुकाबले बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने में भाजपा सफल नज़र आई। गोसाईगंज, कटेहरी, टाण्डा, जलालपुर व अकबरपुर से अलग अलग भीड़ जनसभा स्थल पर पहुंची और इस दौरान रैली की शक्ल में पहुंची भीड़ के कारण जाम की स्थिति बनी रही। मोटर साइकिलों व चार पहिया वाहनों का तांता लगा रहा।
भाजपा की जनसभा व रोड शो कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आने का कार्यक्रम सुबह में ही अपरिहार्य कारणों से निरस्त हो गया था जिनके स्थान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह कार्क्रम में शामिल हुए। समर्थकों का जगह जगह पर स्वागत हुआ तथा उनके जलपान की व्यवस्था भी किया गया था।

Oplus_0

चिलचिलाती धूप में भी रितेश पांडेय के समर्थक डीजे के साथ झूमते हुए नज़र आए। रोड शो के दौरान मोटर साइकिलों व चार पहिया वाहनों के सहारे जमकर शक्ति प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कई सरकारी खम्बों पर भी भाजपा का झंडा लहराता नज़र आया और यातायात की व्यवस्था पूरी तरह चरमराई नज़र आई। पुलिस विभाग द्वारा नामांकन स्थल, जनसभा स्थल सहित रोड शो के दौरान भी भारी सुरक्षा कर्मी तैनात किया गया था। भारी भीड़ उमड़ने से भाजपा व रितेश पांडेय के समर्थकों में खुशी की लहर दिखाई दे रही है।

नमांकन सभा को भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी,जिला प्रभारी पदम सेन चौधरी, लोक सभा प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमाशंकर सिंह,विधायक राज बाबू उपाध्याय, विधायक अंकुर राज तिवारी,पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, ब्लाक प्रमुख संजय सिंह,प्रतिनिधि डाक्टर राना वीर सिंह,गोसाईगंज चेयर मैन विजय लक्ष्मी जायसवाल,किछौछा चेयर मैन ओमकार गुप्ता,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,जय राम विमल,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय आदि ने संबोधित किया।

अन्य खबर

कुरआन-हदीस के अनुवाद से गूंजा मदरसा, बच्चों की प्रतिभा ने बांधा समां

तीन दशक बाद सियासी मोड़: कमर हयात सपा में शामिल, अंबेडकरनगर की राजनीति में हलचल

AIMIM का कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों ने थामी पार्टी की सदस्यता

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.