WhatsApp Icon

पूर्व कैबिनेट मंत्री व टांडा विधायक के एफबी पेज पर अपडेट हो रही है अश्लील फोटो – हैकर्स ने बनाया निशाना

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: सोशल मीडिया का फेसबुक एकाउंट सुरक्षित नहीं है क्योंकि हैकर्स द्वारा इस बार पूर्व कैबिनेट मंत्री व मौजूदा टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा के फेसबुक पेज को अपना निशाना बनाया है। हैकर्स द्वारा जनपद के बहुचर्चित सूचना न्यूज़ फेसबुक पेज को भी निशाना बनाया चुका है।


रविवार को श्री राममूर्ति के एफबी पेज के स्टेटस स्टोरी पर अश्लील फोटो व वीडियों नज़र आने लगी जिससे हड़कंप मच गया।
टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा के फेसबुक पेज पर 24 हज़ार फॉलोवर मौजूद हैं। उक्त पेज की स्टोरी में अश्लील वीडियों व फ़ोटो नज़र आया था जिसके बाद श्री राममूर्ति के सोशल मीडिया प्रभारी एकांश सिंह ने पत्रकारों को सूचना दिया कि पूर्व मंत्री व टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा के फेसबुक पेज को अज्ञात व्यक्ति द्वारा हैक कर लिया गया है।
पूर्व में 42 हज़ार फॉलोवर्स वाले जनपद के बहुप्रसिद्ध सूचना न्यूज़ फेसबुक पेज को भी हैक कर वीडियों पोस्ट की जा रही थी जिसकी शिकायत पुलिस कप्तान व साइबर सेल से की गई और 07 दिसंबर 2023 से सूचना न्यूज़ पेज को लॉक करा दिया गया। सूचना न्यूज़ टीम द्वारा सूचना न्यूज़ ऑफिसियल नाम से नया पेज बनाया गया है।
बहरहाल सोशल मीडिया एकाउंट पर अज्ञात हैकर्स की नज़र टेढ़ी होने के कारण पूर्व कैबिनेट मंत्री व टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा भी उसका निशाना बना गए हैं।

सूचना न्यूज़ के नए फ़ेसबुक पेज को फॉलो करने के लिए इसे👍💐 टच करें

अन्य खबर

महाशिवरात्रि, रमजान व होली पर प्रशासन सख्त अलर्ट, डीएम एसपी बधाई के साथ दी चेतवानी

मजिस्ट्रेटी निगरानी में कब्र से निकाला गया मासूम का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

टाण्डा में “मॉर्डन होम इंटेरिअर डिजाइन” दुकान का भव्य उद्घाटन, एक ही छत के नीचे इंटीरियर की पूरी सुविधा

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.