WhatsApp Icon

काफी हर्षोउल्लास के साथ नगर क्षेत्र में निकली श्रीराम नवमी शोभायात्रा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: चैत्र शुक्ल नवरात्रि की समाप्ति तथा भगवान राम के प्राकट्य अवसर पर भक्तिमय माहौल के साथ पूर्व हुआ। माता भक्तो द्वारा अपने घरों के साथ साथ अन्य मंदिरों में कन्या पूजन कर नवरात्रि के व्रत का समापन किया गया।

जलालपुर शोभायात्रा

सुबह से ही नव कन्याओं के पूजन व भोजन हेतु भक्त लोग प्रबंध में जुटे रहे। सर्वप्रथम देवी पूजन व हवन के पश्चात आमंत्रित की गई कन्याओं का पूजन करते हुए उन्हें प्रसाद ग्रहण कराया गया तथा दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। साथ ही भगवान राम के प्राकट्य उत्सव का उत्साह भी लोगों में दिखाई पड़ा। आम जनमानस द्वारा घरों पर श्री राम नाम अंकित भगवा ध्वजो को लगाकर कर ख़ुशी मनाई गयी।


रामनवमी के अवसर पर टाण्डा व जलालपुर कस्बे में भव्य श्रीराम शोभायात्र निकाली गई। टाण्डा नगर क्षेत्र श्री नवसंवत्सर स्वागत समारोह समिति द्वारा पुराना रामलीला मैदान से भव्य श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई जो श्री झारखंड महादेव, घूरन शाह मोड़ से होते हुए ताज तिराहा व जुबैर चौराहा से चौक घण्टाघर पहुंची। घण्टाघर से हयातगंज होते हुए स्टेट बैंक के सामने से नगर पालिका होते हुए सब्जी मंडी व कपड़ा मंडी से होकर चौक घंटाघर के पास पहुंची जहां पुलिस बूथ के सामने हवन कर शोभायात्रा समाप्त हुई। उक्त मौके पर एडिशल एसपी विशाल पांडेय, एसडीएम मोहनलाल गुप्ता, सीओ शुभम कुमार सिंह, टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी, अलीगंज एसओ गजेंद्र विक्रम सिंह सहित पंडित राकेश मिश्रा, मास्टर दिनेश सिंह, आनंद अग्रवाल, दीपक केडिया, अनिरुद्ध अग्रवाल, बाबा अरुण दास, प्रदीप कुमार उर्फ शंकर गुप्ता, राकेश सोनकर, सरदार त्रिलोक सिंह, दिनेश मौर्य, श्रवण अग्रवाल, अनूप गुप्ता आदि मौजूद रहे।

जलालपुर में सरस्वती शिशु मंदिर से श्रीराम शोभा यात्रा निकालते हुए पूरे नगर में भ्रमण किया। शोभा यात्रा में शामिल युवा, डीजे की धुन बज रहे भक्ति संगीत पर थिरकते रहे और घंटे घड़ियालों तथा शंख ध्वनियों पर जय श्री राम का उदघोष करते श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर दिखाई पड़ा। जलालपुर कस्बे के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरने के दौरान आम लोगों द्वारा शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा के दौरान जलालपुर उप जिलाधिकारी सुभाष सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य व कोतवाल संतोष कुमार सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अमला मौजुद रहा।

अन्य खबर

तीन दशक बाद सियासी मोड़: कमर हयात सपा में शामिल, अंबेडकरनगर की राजनीति में हलचल

AIMIM का कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों ने थामी पार्टी की सदस्यता

बसखारी में ग्रीनलैंड चिल्ड्रेन एकेडमी का भव्य वार्षिकोत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.