अम्बेडकरनगर: टांडा के पूर्व विधायक स्वर्गीय हाजी अजीमुलहक पहलवान के अतिकारीबी रहे सपा नेता व टांडा नगर पालिका के सभासद राकेश गुप्ता ने बुधवार देर शाम में विधिवत भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर लिया। श्री राकेश के भाजपा में जाने की चर्चाएं काफी दिनों से चल रही थी।
सभासद राकेश गुप्ता के हनुमानगढ़ी आवास पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें भाजपा नेता कृष्ण कुमार पांडेय उर्फ कक्कू पांडेय, ब्लॉक प्रमुख आशीष मिश्रा, अमित पांडेय आदि ने पहुंच कर विधिवत भाजपा की पट्टिका पहना कर सदस्यता ग्रहण कराया। सभासद राकेश गुप्ता व उनके परिजनों ने स्वागत समारोह में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रितेश पांडेय को भारी मतों से विजई बनाने का संकल्प लिया। उक्त मौके पर टांडा नगर उपाध्यक्ष गौतम उपाध्याय, पंख संस्था के प्रमुख अंशु बग्गा, सोशल मीडिया प्रमुख अखिल कपूर, राजू गुप्ता, घनश्याम यादव, शारिक अंसारी, मंजय गुप्ता, श्रवण गुप्ता, वीशू सलूजा, रवि कनौजिया, अमरनाथ वर्मा, प्रेमचंद कनौजिया, हरिश्चंद्र गुप्ता, रवि अग्रहरि, शिवम गुप्ता, ऋषभ सावंत, राजू पांडेय, सोनू पांडेय, सतीश सोनी,राजित राम यादव, मोनू यादव, अनिल वर्मा उपस्थित रहे।





