अम्बेडकरनगर: जहांगीरगंज थानाक्षेत्र में युवती के अपहरण की कहानी का पर्दाफाश होने के बाद पुलिस ने जहां युवती को बरामद किया वहीं घटना में प्रयुक्त कार व प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
जहांगीरगंज थाना में दर्ज मुकदमा संख्या 213/25 पर बीएनएस की धारा 140 (1) का मात्र 24 घण्टा में पर्दाफाश कर दिया। गुरुवार को बहनों के साथ बाजार जा रही उम्मुल खैर फातिमा पुत्री मो.इकबाल निवासी नेवारी दुराजपुर की असलहा के बल पर अपहरण की सूचना मिली थी लेकिन पुलिस जांच में पूरी घटना फ़र्ज़ी निकली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सफेद रंग की कार में एक युवक बैठा था, जिसमें लड़की स्वयं बैठी थी और कोई असलहा अथवा ज़ोर जबदस्ती की घटना नहीं हुई थी। जहांगीर गंज प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह, एसआई इंद्रजीत सिंह ने पुलिस कर्मियों की मदद से 24 वर्षीय उम्मुल खैर फातिमा को सकुशल बरामद कर लिया तथा आरोपी 35 वर्षीय निसार खां पुत्र मुबारक निवासी पोखरा भिटवा थाना घनघटा जनपद संतकबीरनगर को सफेद रंग की कार हुंडई वेव्यू संख्या यूपी 45 58 एडी 9688 को बरामद कर लिया।
बहरहाल असलहा के बल पर युवती के अपहरण की घटना का मात्र 24 घण्टा में पुलिस ने सिर्फ पर्दाफाश ही नहीं किया बल्कि प्रेम प्रसंग का भंडाफोड़ भी कर दिया और युवती व घटना में प्रयुक्त कार को बरामद कर प्रेमी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।




