WhatsApp Icon

ट्रक की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, पुलिसिया कार्यवाही पर उठा सवाल, मामला पहुंच सकता है मुख्यमंत्री दरबार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: आलापुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि ट्रक का नंबर देने के बावजूद अब तक न तो वाहन पकड़ा गया और न ही जिम्मेदारों पर कोई ठोस कार्रवाई हुई।


जानकारी के अनुसार आलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर टप्पा चहोडा निवासी अविनाश पुत्र मनोज 13 जनवरी को अपने साथियों के साथ डगडगवा चौराहे से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान लखमीपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे अविनाश सहित उसके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल अविनाश को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान 16 जनवरी को अविनाश ने दम तोड़ दिया, जिससे परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा।
परिजनों का कहना है कि शुरुआत में अज्ञात वाहन के खिलाफ सूचना दी गई थी, लेकिन बाद में घायल साथी के होश में आने पर ट्रक का नंबर पुलिस को दे दिया गया। इसके बावजूद अब तक पुलिस की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।

मामले में कार्रवाई की सुस्ती को लेकर स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे पुलिस अधीक्षक से शिकायत करेंगे और जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री दरबार तक मामला पहुंचाएंगे।

अन्य खबर

टांडा में पीस पार्टी का ‘मिशन संगठन’ शुरू! गुलाम सरवर संभालेंगे कमान, 3 महीने में बदलेंगे सियासी तस्वीर

“साहब! दुकान नहीं होगी तो चूल्हा कैसे जलेगा?” मछली कारोबारियों का तहसील पर धावा

डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 28 हजार की ठगी, पुलिस ने लौटाए 22,254 रुपये

error: Content is protected !!