WhatsApp Icon

घर से भाग कर जौनपुर की पूजा ने बसखारी थाना क्षेत्र में किया आत्महत्या

Sharing Is Caring:

 


अम्बेडकरनगर: जौनपुर की 22 वर्षीय पूजा पुत्री दूधनाथ ने बीती रात्रि बसखारी थानाक्षेत्र के गढ़ाफत्तेपुर गाँव के एक खेत में ज़हरीला पदार्थ खाकर एवं हाथ की नस काटकर आत्महत्या कर लिया।


मृतिका काफी खुले मिज़ाज़ की थी जिसके कारण परिजन उससे सम्बन्ध भी नहीं रखते थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बसखारी थाना क्षेत्र के गढ़ाफत्तेपुर में पूजा अपनी सहेली वंदना से अक्सर मिलने आया करती थी। बीती रात्रि भी गढ़ाफत्तेपुर में स्थित एक बन्द पड़े पोल्ट्री फार्म के निकट पहुंच कर वंदना से मोबाइल पर अंतिम बार मिलने की इच्छा प्रकट किया लेकिन वंदना से पहुंचने से पूर्व पूजा होश में नहीं थी। ऐसा माना जाता है कि मानसिक तनाव के कारण पूजा ने आत्महत्या कर लिया हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच करने का दावा कर रही है।
थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह ने बताया कि 108 के सहारे बसखारी सीएचसी लाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान पूजा की मृत्यु हो गई। बसखारी पुलिस ने ग्रामीणों से भी पूंछतांछ किया। समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अन्य खबर

कुरआन-हदीस के अनुवाद से गूंजा मदरसा, बच्चों की प्रतिभा ने बांधा समां

तीन दशक बाद सियासी मोड़: कमर हयात सपा में शामिल, अंबेडकरनगर की राजनीति में हलचल

AIMIM का कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों ने थामी पार्टी की सदस्यता

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.