जब जब मोदी डरता है, पुलिस को आगे करता है : कांग्रेस
अम्बेडकरनगर: देश के प्रधानमंत्री का गुरुवार को काशी का दौरा था जहां मॉरीशस के प्रधानमंत्री के साथ भी बैठक किया लेकिन इस दौरान जनपदीय पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष व महासचिव को उनके घर पर ही नज़र बन्द कर दिया जिससे कोई विरोध प्रदर्शन ना हो सके।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव व जिला महासचिव शाहबाज़ अहमद अंसारी उर्फ शाहबाज़ गांधी को कई घण्टों तक हाउस अरेस्ट किया गया। जिलाध्यक्ष व महासचिव ने संयुक्त रूप से पुलिसिया कार्यवाही पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ” जब-जब मोदी डरता है, पुलिस को आगे करता है।”
कांग्रेस जिलाध्यक्ष के.के यादव ने शुक्रवार को जिला कार्यालय पर आगामी रणनीति तय करने के लिए बैठक भी बुलाया है।




