WhatsApp Icon

प्रसिद्ध एएम आंख एवं मैटरनिटी हॉस्पिटल की भव्य रोज़ा इफ्तार पार्टी, बड़ी संख्या में रोज़ेदार हुए शामिल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: आसोपुर स्थित एएम आंख एवं मैटरनिटी हॉस्पिटल में पूर्व वर्षों की परंपरा को जारी रखते हुए शनिवार को भव्य रोज़ा इफ्तार पार्टी और दावत का आयोजन किया गया। इस मौके पर टाण्डा ही नहीं बल्कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में रोज़ेदार और सम्मानित लोग शामिल हुए।
इफ्तार के निर्धारित समय पर रोज़ेदारों ने रोज़ा खोला, जिसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से नमाज़-ए-मगरिब अदा की। नमाज़ के बाद मेहमानों के लिए दावत-ए-इफ्तार एवं भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने मिलजुल कर शिरकत की।
कार्यक्रम में व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में हेल्प प्वाइंट एनजीओ के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई और मेहमानों की सेवा में लगे रहे।


इस अवसर पर नेत्र सर्जन डॉ. अतीक आलम और महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहसिना खातून ने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी मेहमानों और रोज़ेदारों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना भाईचारे, आपसी प्रेम और सामाजिक एकता का संदेश देता है और ऐसे आयोजन इसी भावना को मजबूत करते हैं।

अन्य खबर

टांडा में पीस पार्टी का ‘मिशन संगठन’ शुरू! गुलाम सरवर संभालेंगे कमान, 3 महीने में बदलेंगे सियासी तस्वीर

“साहब! दुकान नहीं होगी तो चूल्हा कैसे जलेगा?” मछली कारोबारियों का तहसील पर धावा

डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 28 हजार की ठगी, पुलिस ने लौटाए 22,254 रुपये

error: Content is protected !!