WhatsApp Icon

रात के अंधेरे में किसान की मेहनत जली—सरसों की तैयार फसल में लगाई आग, सालभर की कमाई राख

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: खेत में काटकर रखी गई तैयार सरसों की फसल को रात के अंधेरे में अज्ञात लोगों द्वारा आग के हवाले कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना में किसान की सालभर की मेहनत और हजारों रुपये की लागत जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान ने पुलिस को लिखित शिकायती पत्र देकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के बालाघाट के पास का बताया जा रहा है। उसमापुर निवासी किसान अशोक कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बालाघाट के पास स्थित उनके खेत में सरसों की फसल बोई गई थी। फसल पकने के बाद उसे काटकर खेत में गट्ठर बनाकर रख दिया गया था और मशीन से दौहराही (मड़ाई) की तैयारी चल रही थी।
पीड़ित किसान के अनुसार उसी खेत में गोबर के कंडों का भिटौरा भी लगाया गया था। आरोप है कि देर रात अज्ञात लोगों ने खेत में घुसकर सरसों की फसल के गट्ठरों और कंडों के भिटौरे में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी फसल जलकर नष्ट हो गई।
किसान अशोक कुमार का कहना है कि इस घटना से उसकी सालभर की मेहनत और कमाई पूरी तरह खत्म हो गई है। उन्होंने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों को चिन्हित करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में जलालपुर कोतवाली प्रभारी अजय प्रताप यादव ने बताया कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबर

संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, हालत गंभीर

अम्बेडकरनगर में हर पात्र परिवार का बनेगा आयुष्मान कार्ड, डीएम ईशा प्रिया ने अफसरों को दी सख्त डेडलाइन

पर्वों से पहले सड़क पर उतरीं कप्तान प्राची सिंह, टाण्डा में पैदल मार्च कर अपराधियों को दिया सख्त संदेश

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.