अम्बेडकरनगर: भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन अम्बेडकर नगर में आगामी 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर गांधी जयंती 02 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा के निमित्त भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य/जिला प्रवासी मानस द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक जिले में सेवा पखवाड़ा का आयोजन कर रही है, जिसके अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा माननीय प्रधानमंत्री के जन्मदिन के दिन रक्तदान का कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। जिसमें 150 यूनिट रक्तदान करने का संकल्प युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लिया है एवं 1000 लोगों का पंजीकरण कराके उनको भविष्य में जरूरत पड़ने पर रक्तदान करने की शपथ दिलायी जायेगी।
आगामी 18 सितंबर से 02 अक्टूबर तक प्रत्येक मण्डलों में रक्त परीक्षण के कैंप भी लगाए जायेंगे।
उक्त बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री दिलीप पटेल जी रहे, बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष आकाश वर्मा ने की और युवाओं को इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील किया उपरोक्त जानकारी भाजयुमो के जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक सिंह यादव ने दिया बैठक में युवा मोर्चा के जिला महामंत्री द्वय संजीव सिंह एवं अतुल मिश्र, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण दुबे, जिला मंत्री आदित्य दुबे, नगर अध्यक्ष सत्यम ओझा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।




