अम्बेडकरनगर: लोकसभा सामान्य निर्वाचन के छठे चरण के अंतर्गत 55 अम्बेडकर नगर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 29 अप्रैल सोमवार को प्रातः 11 बजे से 03 बजे तक जनपद अंबेडकर नगर में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। प्रथम दिन सोमवार को कुल 16 नामांकन पत्र विक्रय किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, पीस पार्टी सहित अन्य दलों व निर्दल प्रत्याशियों द्वारा कुल 16 नामांकन पत्र खरीदे गए।
कोई भी इच्छुक आहार्य अभ्यर्थी नामांकन न्यायालय जिला अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट अंबेडकर नगर पर 06 मई तक 11 बजे पूर्वाहन से 03 बजे अपराह्न के मध्य किसी भी दिन सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर कर सकता है।





