WhatsApp Icon

बीच रास्ते में पत्नी की पिटाई करने वाले पति के खिलाफ पुलिस से शिकायत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बीच रास्ता में पत्नी की पिटाई करने वाले पति के खिलाफ पीड़ित पत्नी ने पुलिस को तहरीर देते हुए न्याय की गोहार लगाई है। मामला मालीपुर के अकबरपुर रोड पर स्थित बेलौआ गांव के पास की है।

थाना क्षेत्र के कौड़ा तारा खुर्द निवासिनी संगीता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका विवाह 10 वर्ष पहले सुल्तानपुर जनपद के थाना कूरेभार के गांव गौरा निवासी राजकुमार उर्फ बल्लू के साथ हुआ था हुआ था और तब से ही उसका पति राजकुमार शारीरिक व मानसिक यातनाएं देता चला आ रहा है और इसी बीच 2017 में एक हत्या किए जाने के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद था। वह बीते 04 जुलाई को मेरे मायके आया और पुत्र को मिलने के बहाने और न्यायलय अंबेडकर नगर चलने के बहाने मुझे घर से ले गया। शाम 05 बजे जब हम सभी बेलौवा मुख्य मार्ग पर पहुंचे वहां पति सारे राह पिटाई शुरू कर दिया। शरीर पर गंभीर चोट लगने की वजह से प्राथमिक वहीं बेहोश होकर गिर पड़ी जब तक राहगीर के बीच बचाव को आते भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का प्रयास मारपीट हुआ जान से मारने की धमकी आदि की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष शिवांगी त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

अन्य खबर

दरगाह किछौछा शरीफ में भीषण आग से दर्जनभर से अधिक दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

एनटीपीसी को वैश्विक सम्मान, TIME एशिया-प्रशांत 2026 की श्रेष्ठ कंपनियों में दर्ज

घंटों मंथन के बाद एसडीएम व अधिवक्ताओं के बीच बनी सहमति, कार्य बहिष्कार वापस

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.