WhatsApp Icon

पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में इन युवाओं ने गांव का नाम किया रोशन

Sharing Is Caring:

ड्वेन इंटरनेशनल स्कूल अकबरपुर में आयोजित हुई पंजा कुश्ती प्रतियोगिता

अम्बेडकरनगर: जहां चाह होती है तो वहीं राह भी होती है, पढ़ाई करने के साथ ही अपने गांव जिले का नाम रोशन करने की ललक अपने पूर्वजों के नक्शे कदम पर चलकर चार युवकों ने जिला स्तर पर पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेकर तीन गोल्ड व एक सिल्वर पदक जीत गांव का नाम रोशन किया।


बताते चलें इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के अलनपुर गांव निवासी अब्दुल रज्जाक, 80 किलो वजन रेहान मलिक 90 किलो शोहेल बेग 65 किलो वजन में ड्वेन इंटरनेशनल स्कूल अकबरपुर में हुई। पंजा प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता तो वहीं सुलेमान बेग ने 65 किग्रा में सिल्वर जीतकर अपने गांव का नाम रोशन किया, अब्दुल रज्जाक ने बताया कि मिशन फिटनेस पहलवान जिम के संचालनकर्ता मलिक अहमद कुश्ती प्रतियोगिता में स्टेट लेबल के गोल्ड मेडलिस्ट द्वारा हम नवजवानों को ट्रेनिंग दी जाती है, वहीं मलिक सुहेब द्वारा हम लोगों को ट्रेंड किया जा रहा है हमारा लक्ष्य इंटरनेशनल लेवल तक हैं।
वहीं कोच मलिक सुहेब ने बताया कि पहली बार प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले पांच लोगों में तीन खिलाड़ी द्वारा गोल्ड व एक खिलाड़ी द्वारा सिल्वर पदक जीता गया है जबकि एक खिलाड़ी दो पारी में जीत तीसरे में हार गया मलिक ने बताया कि आगे स्टेट लेवल पर चैम्पियनशिप प्रतियोगिता की तैयारी की जा रही है, प्रतियोगिता जीत आए खिलाड़ियों का गांव वालों ने जमकर सराहना की यह वही गांव हैं जहां कुश्ती प्रतियोगिता में स्टेट व नेशनल लेबल के कई मेडलिस्ट हैं जो जनपद नहीं प्रदेश देश का नाम रोशन किया है।

अन्य खबर

भट्ठे की चिंगारी से भड़की आग, सरसों के भूसे ने पकड़ी लपट—गेहूं की फसल बचाने दौड़े किसान, मचा हड़कंप

स्मार्ट मीटर पर टकराव: शासन की मुहिम के बीच विरोध पड़ा भारी, अम्बेडकरनगर में कोटेदार समेत 5 पर मुकदमा

AIMIM जिलाध्यक्ष गुलाम दस्तगीर की हत्या की खबर से सियासी भूचाल! भड़के प्रदेश सचिव ने सपा पर लगया गंभीर आरोप, साजिश बेनकाब करने की मांग

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.