WhatsApp Icon

पेट्रोल पम्प पर पुलिस टीम द्वारा तोड़फोड़ की शिकायत, विभागीय जांच का आदेश

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: एक पेट्रोल पम्प पर चार पुलिस कर्मियों द्वारा पेट्रोल ना मिलने पर नाराजगी दिखाते हुए तोड़फोड़ करने की शिकायत पम्प संचालक द्वारा जलालपुर कोतवाली पुलिस से की गई है, उक्त मामले में सीओ सिटी ने विभागीय जांच शुरू करने का दावा करते हुए बताया कि वायरल वीडियों में कोई तोड़फोड़ नज़र नहीं आ रही है।


मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के कर्बला कासिमपुर में संचालित सीता देवी ऊर्जा केंद्र से जुड़ा है जहां पेट्रोल पम्प संचालक का दावा है कि पेट्रोल पंप बन्द होने के बाद बाइक से आये पुलिस कर्मियों द्वारा पेट्रोल की मांग किया गया लेकिन कर्मचारियों की दीपावली की छुट्टी के कारण उन्हें पेटोल नहीं दिया जा सका जिससे पुलिस कर्मी नाराज़ हो गए और गाली गलौज देते हुए पेट्रोल पंप की नाज़िल तोड़ दिया।

उक्त मामले में सीओ सिटी देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि बसखारी थाना की पुलिस टीम एक मोबाइल चोरी की सूचना पर फील्ड में थी कि बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए उक्त पेट्रोल पंप पर गए जहां बिजली का फाल्ट बताया गया तो पुलिस टीम द्वारा पेट्रोल पंप के लीवर को देखा जाने लगा लेकिन सीसीटीवी कैमरा में कोई तोड़फोड़ की वीडियों नहीं नज़र आई लेकिन शिकायत के बाद विभागीय जांच शुरू कर दिया गया है और मामला सही पाए जाने पर विभागीय कार्यवाही की जाएगी।
बहरहाल पेट्रोल पम्प बन्द होने के बाद पहुंचे पुलिस कर्मियों द्वारा जबरन पेट्रोल लेने का प्रयास किया गया जिसकी सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गई और उन पुलिस कर्मियों पर तत्काल विभागीय जांच की तलवार लटक गई लेकिन क्या दोषी पुलिस कर्मियों पर कोई कार्यवाही होगी या जांच के नाम पर पुलिस कर्मियों को बचाने का काम विभाग द्वारा किया जा रहा है, ये चर्चा बनी हुई है।

अन्य खबर

स्मार्ट मीटर पर टकराव: शासन की मुहिम के बीच विरोध पड़ा भारी, अम्बेडकरनगर में कोटेदार समेत 5 पर मुकदमा

AIMIM जिलाध्यक्ष गुलाम दस्तगीर की हत्या की खबर से सियासी भूचाल! भड़के प्रदेश सचिव ने सपा पर लगया गंभीर आरोप, साजिश बेनकाब करने की मांग

खबर का असर: ट्रेन से गिर कर मृत्यु हुए अज्ञात युवक की शिवम के रूप में हुई पहचान, शव बहराइच ले गए परिजन

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.