WhatsApp Icon

अम्बेडकरनगर में पाकिस्तान का झण्डा जलाकर अखण्ड भारत के मानचित्र की किया पूजा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जनपद मुख्यालय अकबरपुर में कलेक्ट्रेट के निकट स्थित बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष पाकिस्तान के झंडे को आग के हवाले करते हुए अखण्ड भारत के मानचित्र की पूजा किया गया।


हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष हनुमन्त कुमार सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे हिंदुत्वादी नेताओं ने पाकिस्तान का ध्वज जला कर अखण्ड भारत के संकल्प को दोहराया। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से साकेत महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष प्रहलाद विश्वकर्मा ने पुनः अखंड भारत को बनाने की शपथ दिलाई।
बताते चलेंकि हिन्दू जागरण मंच प्रत्येक 14 अगस्त को अखंड भारत दिवस के रूप में मनाता है और पाकिस्तान का झंडा जला कर विरोध प्रदर्शित करता है। उक्त मौके पर रामधीर दास, अनिल कुमार, अमन, राम तीरथ मौर्यआदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

ट्रक की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, पुलिसिया कार्यवाही पर उठा सवाल, मामला पहुंच सकता है मुख्यमंत्री दरबार

टाण्डा-मया मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात बाइक की टक्कर से वृद्ध दंपति घायल, एम्बुलेंस न पहुंचने से आक्रोश

संरक्षित नीलगाय का अवैध शिकार, नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.