अम्बेडकरनगर जिला मुख्यालय के अकबरपुर में रेलवे क्रासिंग को पार करने के लिए बने फ्लाई ओवर पर तेज़ रफ़्तार एम्बुलेंस व बाइक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिनमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि तीसरे ने ट्रामा सेंटर जाते समाय रास्ते मे दम तोड़ दिया।
उक्त दर्दनाक घटना शुक्रवार की रात्रि लगभग 2:20 बजे की बताई जा रही है। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने शवों को कब्जे ने लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार एक युवक ओवर ब्रिज से नीचे गिर गया था।





