WhatsApp Icon

केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष एवं तकनीकी सदस्य का एनटीपीसी टांडा में दो दिवसीय दौरा

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: एनटीपीसी टांडा परियोजना में 09 एवं 10 अगस्त को केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष जिष्णु बरुआ आईएएस एवं सदस्य (तकनीकी) रमेश बाबू वी. का आगमन हुआ।


अयोध्या हवाई अड्डे पर आगमन के अवसर पर अतिथियों का स्वागत एनटीपीसी टांडा के कार्यकारी निदेशक श्री जयदेव परिदा तथा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया गया।
अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान अतिथियों को संयंत्र संचालन, सुरक्षा उपायों एवं एनटीपीसी टांडा द्वारा की गई विभिन्न विकासात्मक पहलों का अवलोकन कराया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत उन्होंने सरयू भवन गेस्ट हाउस, एनएफएनडीआरसी, स्टेज-II कंट्रोल रूम और प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया तथा उन्होंने एसएमसी सदस्यों और अन्य अधिकारियों से संवाद किया।
10 अगस्त को अतिथियों ने एनटीपीसी की सतत विकास पहल के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया तथा सरयू घाट का भी भ्रमण किया। इस अवसर पर संयंत्र की परिचालन उत्कृष्टता एवं भविष्य की दक्षता तथा स्थिरता बढ़ाने की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।
एनटीपीसी टांडा परिवार ने केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य (तकनीकी) के बहुमूल्य सुझावों एवं प्रोत्साहन के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

अन्य खबर

ट्रक की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, पुलिसिया कार्यवाही पर उठा सवाल, मामला पहुंच सकता है मुख्यमंत्री दरबार

टाण्डा-मया मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात बाइक की टक्कर से वृद्ध दंपति घायल, एम्बुलेंस न पहुंचने से आक्रोश

संरक्षित नीलगाय का अवैध शिकार, नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.