WhatsApp Icon

एनटीपीसी के रामलीला मैदान में चल रहा है दो दिवसीय सरयू मेला

Sharing Is Caring:

 


अम्बेडकरनगर: एनटीपीसी टाण्डा आवासीय परिसर स्थित महिलाओं की स्वयंसेवी संस्था गरिमा महिला मंडल द्वारा राम लीला मैदान में दो दिवसीय सरयू मेला का आयोजन किया गया। उक्त मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) एन. श्रीनिवास राव एवं उत्तरा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती विजया राव ने फीता काटकर एवं राम दरबार व श्री गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस अवसर पर उन्होनें केक काटा एवं आसमान में गुब्बारे छोड़े। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी औरैया, जसबीर सिंह अहलावत एवं श्रीमती सरोज अहलावत, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) उत्तरी क्षेत्र, अनिल कुमार डैंग एवं श्रीमती रजनी डैंग, परियोजना प्रमुख (टांडा) बी.सी. पलेइ, महाप्रबन्धक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) नील कुमार शर्मा, महाप्रबन्धक (चिकित्सा सेवाएं) डा0 उदयन तिवारी, महाप्रबन्धक (परियोजना) अतुल कुमार गुप्ता, महाप्रबन्धक (प्रचालन) अभय कुमार मिश्रा, अपर महाप्रबन्धक (मानव संसाधन) रजनीश कुमार खेतान, गरिमा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती आरती पलेइ, सचिव श्रीमती अनिता परिहार एवं परियोजना के वरिष्ठ अधिकारीगण, यूनियन एवं एसोशिएसन के पदाधिकारीगण एवं कर्मचारीगण तथा उनके परिवार के सदस्यगण एवं गरिमा महिला मंडल की वरिष्ठ पदाधिकारीगण तथा सदस्यायें उपस्थित रही।
मेले को भव्य एवं आकर्षक रुप देने के लिए गरिमा महिला मंडल की सदस्याओं द्वारा खान-पान के अनेक स्टाॅल लगाये गये। इसके अलावा अनेक प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वारा उपयोगी घरेलू सामग्रियो एवं हस्तशिल्प के आकर्षक स्टाॅल जैसे मोटर कंपनियाॅ, कारपेट, इंश्योरेंस कंपनियाॅ, रियल इस्टेट, सुरक्षा विभाग, सी.एस.आर. अनुभाग, कपड़े एवं अन्य सामानों के स्टाल भी लगाए गये। मेले में बच्चो के मनोरंजन हेतु झूलों का प्रबंध भी किया गया। मेले में नो प्लास्टिक यूज विषय पर विशेष ध्यान दिया गया। मेले में सेल्फी प्वाइंट आकर्षण का केन्द्र था, जिसका लोगों ने फोटो खिचवाकर भरपूर आनन्द उठाया। मेले में मुख्य अतिथि तथा वरिष्ठ अधिकारियों एवं गरिमा महिला मंडल की पदाधिकारियों ने मेले में लगाये गये विभिन्न स्टालों का जायजा लिया।
मेले में लखनऊ से आयी रुद्र कला अकादमी के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेले के अंत में लकी ड्राॅ निकाला गया तथा उसके विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

अन्य खबर

महाशिवरात्रि, रमजान व होली पर प्रशासन सख्त अलर्ट, डीएम एसपी बधाई के साथ दी चेतवानी

मजिस्ट्रेटी निगरानी में कब्र से निकाला गया मासूम का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

टाण्डा में “मॉर्डन होम इंटेरिअर डिजाइन” दुकान का भव्य उद्घाटन, एक ही छत के नीचे इंटीरियर की पूरी सुविधा

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.