अम्बेडकरनगर: फ़ोटो में नज़र आने वाला ये भयानक मंज़र जलालपुर नगर पालिका क्षेत्र के बड़े पुल के पास का है जहां जलालपुर नगर पालिका के सफाई विभाग द्वारा फेंके गए कूड़े के ढेर में आग लगने के कारण उठने वाला धुआं शहर के आबो हवा को जहरीला बना रहा है।
इस आग से उठने वाला धुआं जहां स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत का सबब बना है वही आने जाने वाले राहगीरों के लिए भी परेशानी खड़ा कर रहा है। स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया कि नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा नगर से उठाए गए कूड़े को लाकर यही गिरा दिया जाता है जिससे यहां पर कूड़े का पहाड़ खड़ा हो गया है। भीषण तपती हुई गर्मी में बीते देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग को देख लोगो में भय का माहौल बना हुआ है। यदि यह आग की लपटे विकराल रूप रख ले लेती है तो लोगो के घरों में भी पहुंच सकती है। जबकि भीषण आग से उठने वाला जहरीला धुंआ आस पास के लोगो के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। स्थनीय लोगो ने यह भी बताया की फेके गए कूड़े के ढेर में आए दिन आग लगती रहती है। नगर पालिका या अग्नि शमन विभाग द्वारा तो आकर आग को बुझा दिया जाता है लेकिन बाद में सुलगते हुए फिर आग लग जाती हैं।इस सम्बन्ध में प्रभारी अधिशाषी अधिकारी आशीष सिंह ने बताया की दो दिन ही हमारी तैनाती के हुआ हैं, जानकारी होने पर लगी हुई आग बुझाने के लिए पालिका टीम को भेज दिया गया है। दोबारा यह भी सुनिश्चित किया जायेगा की उक्त स्थान पर कूड़ा न फेक कर निर्धारित स्थान पर ही कूड़ा फेंका जायेगा।





