अम्बेडकरनगर: सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर एक नाबालिक किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल किए जाने के मामले में पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
चर्चा के अनुसार मुख्य आरोपी के नेतृत्व में आधा दर्जन से अधिक लड़के गैंग बना कर नाबालिग लड़कियों को बहला फुसला कर मोबाइल पर लाइव बात करते हैं और इसी दौरान अश्लील वीडियो भी बना लेते हैं तथा ब्लैक मेल कर धमकी देते हैं और जब उनकी बात नहीं मानी जाती है तो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जाती है।घटना जलालपुर कोतवाली क्षेत्र की है, जहाँ एक नाबालिक किशोरी के पिता की तहरीर पर जलालपुर पुलिस ने मुकदमा संख्या 353/25 पर आरोपी ताल्हा अजीम निवासी मोहल्लाह पश्चिम तरफ उर्दू बाजार जलालपुर के खिलाफ बीएनएस की धारा 352 व 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दिया है।
दर्ज़ मुक़दमा के अनुसार ताल्हा अजीम निवासी उर्फ बाजार द्वारा 14 वर्षीय किशोरी की अश्लील वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया जिससे किशोरी व उसके पूरे परिवार की बेज्जती हो रही है।
जनचर्चा के अनुसार जलालपुर नगर क्षेत्र के आधा दर्जन युवाओं का ग्रुप है नो कम आयु की लड़कियों को अपने झांसा में लेकर व्हाट्सअप पर वीडियो कॉलिंग पर बातचीत करते हैं और फिर उसकी वीडियो बना लेते हैं, जिसके बाद किशोरियों को वीडियो भेज कर वायरल करने की धमकी देते हैं तथा अपनी डिमांड रखते हैं। उक्त शातिर युवाओं की मांग पूरा ना होने पर उक्त वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देते हैं। चर्चा के अनुसार मुख्य आरोपी के खिलाफ मुक़दमा दर्ज होने के बाद जलालपुर पुलिस ने सक्रियता दिखाई जिसके बाद लगभग आधा दर्जन युवाओं को पूंछतांछ के लिए हिरासत में ले लिया जिनके मोबाइल से कई किशोरियों की अश्लील वीडियो उनके मोबाइल से बरामद की गई है हलांकि
इस संबंध में जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के बाद मुकदमा पंजीकृत करते हुए जांच शुरू कर दी गई है तथा शीघ्र साक्ष्यों के साथ खुलासा किया जाएगा।




