WhatsApp Icon

अम्बेडकरनगर में बुल्डोजर लगाकर राजस्व टीम ने गिराया अवैध निर्माण

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अवैध रूप से किए गए निर्माण को राजस्व टीम द्वारा बुलडोजर लगाकर गिरा दिया जो गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।

मामला जलालपुर तहसील के अजमलपुर गांव का है जहां दूधनाथ व एक अन्य द्वारा आम रास्ता की जमीन पर अवैध निर्माण कर स्थाई निर्माण करवा लिया था। लेखपाल मोहम्मद राशिद के रिपोर्ट पर दूधनाथ के विरुद्ध कब्जा बेदखल की रिपोर्ट पर तहसील अदालत में कार्यवाही शुरू की गई अदालत कार्यवाही में आम रास्ते पर अवैध रूप से निर्मित घर और आम रास्ते पर निकला छज्जा गिराने का आदेश और जुर्माना लगाया गया था। न्यायालय के आदेश के बावजूद एक अवैध कब्जेदार ने अपना छज्जा चार दिन पूर्व काट लिया किंतु दूधनाथ राजस्व विभाग के बार-बार कहने के बावजूद अवैध निर्माण को नहीं हटाया। रविवार को उप जिलाधिकारी सुभाष सिंह तहसीलदार संतोष कुमार नायब तहसीलदार हुबलाल राजस्व निरीक्षक और आधा दर्जन लेखपाल के साथ अजमलपुर गांव पहुंचे और जेसीबी से आम रास्ते पर बने अवैध निर्माण को गिरा दिया।
जिलाधिकारी सुभाष सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर अवैध रूप से कराए गए निर्माण कार्य को अदालती कार्यवाही के बाद निर्माण को हटाया गया है।

अन्य खबर

महाशिवरात्रि, रमजान व होली पर प्रशासन सख्त अलर्ट, डीएम एसपी बधाई के साथ दी चेतवानी

मजिस्ट्रेटी निगरानी में कब्र से निकाला गया मासूम का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

टाण्डा में “मॉर्डन होम इंटेरिअर डिजाइन” दुकान का भव्य उद्घाटन, एक ही छत के नीचे इंटीरियर की पूरी सुविधा

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.