WhatsApp Icon

प्रशासन द्वारा आम मतदाताओं को घर घर जा कर दिया जा रहा न्यौता

Sharing Is Caring:


अम्बेडकरनगर: जिस तरह शादी विवाह व अन्य कार्यक्रमों के लिए निमंत्रण प्रिंट करा कर अपने चाहने वालों में वितरण कर उन्हें अमंत्रित किया जाता है उसी तरह जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा आम मतदाताओं के लिए न्यौता प्रिंट कराया गया है जिसे प्रशासनिक अधिकारी घर घर पहुंच कर वितरित कर रहे हैं और आगामी 25 मई को मतदान करने का निमंत्रण दे रहे हैं।


टांडा उप जिलाधिकारी मोहनलाल गुप्ता द्वारा घर-घर जाकर आम मतदाताओं को निमंत्रण वितरण किया गया। निमंत्रण पत्र जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा प्रिंट कराया गया है जिसे अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचाने की मुहिम शुरू की गई है।
निमंत्रण पत्र में टांडा उप जिलाधिकारी सहित पीठासीन अधिकारी, पोलिंग अधिकारी, बूथ लेबल ऑफिसर एवं समस्त निर्वाचन कर्मी दर्शनाभिलाषी के रूप में रहेंगे। निमंत्रण पत्र के सहारे परिवार के जो लोग किसी कार्य से बाहर भी रहते हैं उन्हें भी बुलाने की अपील की गई है।
बहरहाल शादी विवाह में निमंत्रण मिलने पर हम लोग कई दिनों पूर्व कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारी करते हैं वहीं मतदान के लिए प्रशासन द्वारा निमंत्रण पत्र मिलने के बाद कितनी संख्या में मतदान केंद्र पहुंचते हैं ये समय ही बताएगा, फिलहाल प्रशासन द्वारा मतदान के लिए घर घर जाकर निमंत्रण पत्र देने की खूब सराहना हो रही है।

अन्य खबर

कुरआन-हदीस के अनुवाद से गूंजा मदरसा, बच्चों की प्रतिभा ने बांधा समां

तीन दशक बाद सियासी मोड़: कमर हयात सपा में शामिल, अंबेडकरनगर की राजनीति में हलचल

AIMIM का कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों ने थामी पार्टी की सदस्यता

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.