अम्बेडकरनगर: आगमी 26 फरवरी से बहुप्रसिद्ध न्यू ताज क्रिकेट टूर्नामेंट का 15वां दौर शुरू होने जा रहा है जिसमें विजेयता टीम को जहां 51 हज़ार रुपये का इनाम मिलेगा वहीं रनर टीम को 31 हज़ार रुपए का इनाम दिया जाएगा।
सैय्यद जहांगीर अशरफ उर्फ गुड्डू मियां की अध्यक्षता व मो.फैज़ान खान के मैनेजमेंट में होने वाले भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रत्येक टीम को 15 खिलाड़ियों का आधार कार्ड जमा करना होगा जिसमें एक ग्राम सभा या सिटी से 07 खिलाड़ी तथा अन्य जनपद व प्रदेश के 04 खिलाड़ी मैच खेल सकते हैं। उक्त भव्य मैच का उद्घाटन सैय्यद फैज़ान अशरफ़ उर्फ चाँद मियां द्वारा किया जाएगा। आज़ाद फ़ूड कंपनी व प्रभावती चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से होने वाले उक्त टूर्नामेंट में मैन इफ द सीरीज़ 11 हज़ार रुपये दिया जाएगा।विश्व विख्यात किछौछा के दरगाह रसूलपुर भिड़ूण में आयोजित न्यू ताज कप क्रिकेट टूर्नामेंट को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष मो.नदीम खान, उपाध्यक्ष नफीस अहमद, सचिव मो.अशरफ अंसारी, मंत्री सैय्यद अज़ीज़ अशरफ, महामंत्री सैय्यद शेखू अशरफ सहित अन्य लोग लगे हुए हैं। प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच का आकर्षक इनाम देने का एलान भी किया गया है। उक्त पूरी प्रतियोगिता में सिर्फ अम्बेडकरनगर जनपद की टीम ही हिस्सा ले सकती है।








