WhatsApp Icon

नारी शक्ति को सम्मान और सामाजिक, राजनैतिक और राजकीय सेवाओं में भागीदारी जरूरी : भाजपा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: नारी शक्ति को सम्मान और सामाजिक, राजनैतिक और राजकीय सेवाओं में भागीदारी सुनिश्चित कराने की जागरूकता अभियान शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत शनिवार को जनपद मुख्यालय के लोहिया भवन सभागार में भाजपा ने जिला स्तर पर कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट एनजीओ के महिला प्रमुखों के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन और जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव की अध्यक्षता एवम जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव के संयोजन में चाय पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में चल रही सरकारी योजनाओं से महिलाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। भाजपा सरकार की योजनाएं महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखकर चलाई जा रही हैं। जिससे महिला शक्ति आत्मनिर्भर बन कर समाज और देश प्रदेश की विकास में योगदान कर रही हैं।
लोक सभा प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू ने कहा कि पिछली सरकारों की गलत नीतियों की वजह से देश की आधी आबादी महिलाएं पिछड़ चुकी थीं। भाजपा सरकार ने महिलाओं को सबल बनाते हुए सशक्त बनाने का काम कर रही है।बेटियों और माताओं के लिए सुकन्या समृद्धि योजना, सुमंगला योजना,सामूहिक विवाह योजना, महिलाओं आर्थिक उन्नयन, महिला सम्मान बचत पत्र योजना, महिला समृद्धि योजना,ग्राम पंचायतों में 59000 बैंकिंग कोरेस्पोंडिंग सखी की तैनाती, स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार जैसी दर्जनों योजना का लाभ मातृ शक्ति को भाजपा सरकारें दे रही हैं।
कार्यक्रम को भाजपा जिला महामंत्री सुरेश कन्नौजिया, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह रघुवंशी, अम्बिका जायसवाल,अंजू पाण्डेय ने भी सम्बोधित किया।
चाय पर चर्चा करते हुए बेवाना समूह की रीना देवी, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की सुषमा देवी और ओमलता तिवारी ने अपने अपने स्वरोजगार और सरकार की सहयोग की कहानी बताया।शक्ति वंदन कार्यक्रम के जिला संयोजक बाबा राम शब्द यादव ने गीत के माध्यम से नारी शक्ति का गुण गान और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार की संचालित योजनाओं का बृहद चित्रण किया।
शक्तिवंदन कार्यक्रम में मुख्य रूप से कमलेश यादव, प्रतिमा वर्मा, संगीता चौरसिया, अन्नू यादव,पूनम पांडेय सहित सकड़ों स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं शामिल रहीं।

अन्य खबर

महाशिवरात्रि, रमजान व होली पर प्रशासन सख्त अलर्ट, डीएम एसपी बधाई के साथ दी चेतवानी

मजिस्ट्रेटी निगरानी में कब्र से निकाला गया मासूम का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

टाण्डा में “मॉर्डन होम इंटेरिअर डिजाइन” दुकान का भव्य उद्घाटन, एक ही छत के नीचे इंटीरियर की पूरी सुविधा

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.