अम्बेडकरनगर: आजमाई 25 मई को होने वाले लोकसभा मतदान के लिए उम्मीदवारों द्वारा पर्चा खरीदने व जमा करने का सिलसिला जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह स्वयं नामांकन सम्बन्धित सभी मामलों को देख रहे हैं। अवकाश के दिनों कप छोड़कर प्रतिदिन प्रथा 11 बजे से 03 बजे के मध्य नामांकन प्रपत्रों की बिक्री व प्रपत्रों को जमा किया जा सकता है। गुरुवार को तीन लोगों द्वारा नामांकन पत्र खरीदा गया एवं तीन लोगों द्वारा नामंकन पत्र जमा भी किया गया। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रितेश पांडेय शुक्रवार को नामांकन पत्र जमा करेगी।
आपको बताते चलेंकि 55 लपकसभा सीट से सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा द्वारा गत दिनों दो सेट में नामांकन प्रपत्र जमा किया गया है जबकि गुरूवार को भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के उम्मीदवार विक्रम कुमार पुत्र राम नयन निवासी थाना अहिरौली तहसील भीटी सहित निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भानुप्रताप पुत्र राज किशोर निवासी मुबारकपुर तहसील अकबपुर व मूल निवासी समाज पार्टी की प्रत्याशी नीलम सिंह पत्नी रघुवेन्द्र प्रताप सिंह निवासी मिर्जापुर भिखारीपुर तहसील अकबरपुर ने नामंकन पत्र जमा किया है। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रितेश पांडेय पूर्व निर्धारित समयानुसार नामांकन प्रपत्र जमा करेंगे।





