WhatsApp Icon

थिरुआ नाला में डूबे युवक का 24 घंटा बाद भी नहीं लगा सुराग

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: थिरुआ नाला में कपड़ा उतार कर डूबे 45 वर्षीय युवक का 24 घंटा बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई जा रही है। एसडीआरएफ या एनडीआरएफ टीम ना बुलाने से नाराज़ ग्रामीणों द्वारा कश्मिरिया चौराहा अर मार्ग जाम किया जा रहा है।


टांडा कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा में स्थित थिरुआ नाला में मंगलवार की दोपहर लगभग 02 बजे गए 45 वर्षीय कृपा शंकर चौहान निवासी चक मखदूमपुर का कोई सुराग नहीं आग सका है।

टांडा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी घटना स्थल पर मौजूद हैं और स्थानीय गोताखोरों की मदद से थिरुआ नाला में युवक की तलाश करा रहे हैं। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ व स्थानीय पुलिस मौजूद है। ग्रामीणों द्वारा SDRF या NDRF टीम को बुलवाने की मांग की जा रही है। चर्चा है कि युवक मछली मारने गया था जबकि कुछ लोगों का कहना है कि स्वयं कपड़ा उतार कर थिरुआ में छलांग लगाया था। शव ना मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा कश्मिरिया चौराहा पर जाम लगाने की सूचना प्राप्त हो रही है।

अन्य खबर

छठे साल भी सजने जा रहा ईमान का कारवां: टाण्डा में ‘जलसा-ए-ईद मिलादुन्नबी व जश्न-ए-ख्वाजा गरीब नवाज़’, उलमा-ए-कराम की होगी शिरकत, अंजुमनों को मिलेगा सम्मान

अंतरराज्यीय महिला हॉकी में नारी शक्ति का दम: तीसरे दिन रोमांचक मुकाबलों की झड़ी, खिलाड़ियों ने जीता दिल

दरगाह किछौछा में लापरवाही की चिंगारी: पवित्र नीर के पास की झाड़ियां बनी नशेड़ियों का अड्डा, आग से हड़कम्प

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.