WhatsApp Icon

छठे साल भी सजने जा रहा ईमान का कारवां: टाण्डा में ‘जलसा-ए-ईद मिलादुन्नबी व जश्न-ए-ख्वाजा गरीब नवाज़’, उलमा-ए-कराम की होगी शिरकत, अंजुमनों को मिलेगा सम्मान

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: फैजान हकानी फाउंडेशन के तत्वावधान में छठा वार्षिक जलसा ईद मिलादुन्नबी व जश्न-ए-ख्वाजा गरीब नवाज का भव्य आयोजन 12 अप्रैल रविवार को टांडा क्षेत्र के सकरावल पूरब में किया जाएगा। यह कार्यक्रम बाद नमाज़-ए-इशा आयोजित होगा, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए उलेमा-ए-कराम, नातख्वां और जिम्मेदारान शिरकत करेंगे एवं जुलुस ए बारह रबीअव्वल के दौरान पहली बार अदब से चलने वाली अंजुमनों को भी पुरस्कृत व सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम के आयोजक हाफिज व कारी जमाल अशरफ निजामी अशरफी मिरानी अनुसार यह जलसा उस्ताद-उल-हुफ्फाज़ सिराज अहमद और उनकी धर्मपत्नी की याद में प्रत्येक वर्ष की तरह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है और तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।
कार्यक्रम की सरपरस्ती अनीस-ए-कौम-ओ-मिलत, पीर-ए-तरीकत हजरत अल्लामा मौलाना सैयद अनीस अशरफ अशरफी अल-जिलानी करेंगे।

अध्यक्षता हाफिज मोहम्मद हामिद जम्म बड़ी मस्जिद सकरावल करेंगे, जबकि अगुवाई मौलाना सैयद अजीज अशरफ अशरफी अल-जिलानी द्वारा की जाएगी। निजामत मौलाना शरीफ-उल-हक सुब्हानी जहांगीरगंज करेंगे।
जलसे में विशेष वक्ता के रूप में मुफ्ती मोहम्मद रिजवान अजहरी (खानकाह गौसिया अशरफिया, किछौछा) का बयान होगा। इसके अलावा मोहम्मद शहरोज (महाराष्ट्र), मौलाना मुफ़्ती मो.अमज़द मिस्बाही सुल्तानपुरी व मौलाना शहबाज अहमद और मौलाना अबरार अहमद बस्ती भी अपने खिताब से नवाजेंगे।
नाअत-ख्वानी में हिलाल टांडवी, यूसुफ आरजू बस्तवी, साहिल चिश्ती आजमगढ़, मुमताज खासपुरी और मोहम्मद अजीम कामिल सलमह अपनी आवाज़ का नजराना पेश करेंगे। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता शाहनवाज बज्मी और डॉ. मोहम्मद आतिफ टांडवी भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
कारी जमाल अशरफ ने बताया कि 12 रबी-उल-अव्वल के जुलूस में अनुशासित ढंग से शामिल होने वाली अंजुमनों को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों को भी सम्मानित प्रदान किए जाएंगे। कारी जमाल अशरफ ने उन अंजुमनों से विशेष अपील किया है जो पिछले 12 रबी अव्वल के जुलूस में पहली बार डीजे से किनारा कर अदब के साथ चली थी। कारी जमाल ने कहा कि जिन अंजुमनों तक फैज़ान हक्कानी फाउंडेशन नहं पहुंच सका है वो अंजुमनों के ज़िम्मेदार मोबाइल नंबर 9599140533 पर सम्पर्क कर लें।
बज़्मे हक्कानी फाउंडेशन में टाण्डा क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जलसे को सफल बनाने की अपील की है।

अन्य खबर

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.41 लाख से अधिक वादों का निस्तारण, करोड़ों के विवाद सुलझे

82 लाख के जगदेव बाबा सद्भावना हाल का भव्य लोकार्पण, गरीब परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

हज यात्रियों की ECG जांच में महिलाओं की निजता पर सवाल! पुरुष टेक्नीशियन के सामने कपड़े हटाने की मजबूरी, शिकायत पर CMS ने तुरंत लिया संज्ञान

error: Content is protected !!