WhatsApp Icon

अंतरराज्यीय महिला हॉकी में नारी शक्ति का दम: तीसरे दिन रोमांचक मुकाबलों की झड़ी, खिलाड़ियों ने जीता दिल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: शनिवार को जलालपुर स्थित नरेंद्र देव इंटर कॉलेज के मैदान में चल रही अंतरराज्यीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया। अभिनव क्लब के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में पूरे दिन एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले खेले गए और नारी शक्ति का शानदार खेल देखने को मिला।

पहले मुकाबले में अयोध्या हॉस्टल और एन.ई.आर. के बीच कड़ी टक्कर रही, लेकिन एन.ई.आर. ने 3–0 से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में पंजाब की टीम ने एकलव्य स्टेडियम अम्बेडकरनगर को 2–0 से हराकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। तीसरे मुकाबले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने हरदोई को 2–0 से पराजित किया।

चौथे और दिन के सबसे एकतरफा मुकाबले में अभिनव क्लब ने मानशी फाउंडेशन को 5–0 से हराकर टूर्नामेंट में अपना दबदबा कायम रखा। पांचवें मैच में नागपुर ने मानशी फाउंडेशन को 2–0 से हराया। छठे मुकाबले में एन.ई.आर. ने कोलकाता पर 6–1 से बड़ी जीत दर्ज की।

कार्यक्रम के दौरान नारी शक्ति संस्थान की सचिव डा. पूनम तिवारी, मंजू उपाध्याय, सुधा तिवारी, रश्मी, प्रतिभा पाठक, रिंकी प्रशांत, पूनम सिंह, अनिता आलोक, डा. प्रीति गुप्ता, अनुपमा तिवारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूर्व विधायक सुभाष राय, धर्मेंद्र सिंह, अध्यक्ष दीपक त्रिपाठी, संयोजक देवेश मिश्र, सह संयोजक आशुतोष सिंह, सचिव शनि पांडे और मीडिया प्रभारी विकास निषाद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता में नागपुर की जेनफ और कोलकाता की काजल को बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार हॉकी स्टिक देकर सम्मानित किया गया। वहीं अभिनव क्लब की पूजा और हरदोई की ज्योति को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। दोनों खिलाड़ियों को भी हॉकी स्टिक देकर सम्मानित किया गया।

कुलवीर सिंह की रोमांचक कमेंट्री ने दर्शकों का उत्साह बनाए रखा। इस दौरान केशव श्रीवास्तव, आदित्य गोयल, स्वाति पाठक, शाश्वत मिश्र, आशीष सोनी, कुंदन सोनी, संतोष गुप्ता, बबलू त्रिपाठी, प्रभाकर उपाध्याय, सप्रिय गोयल, मंटू मौर्य समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

अन्य खबर

मानवता की मिसाल बना गाज़ी फाउंडेशन, 8वें स्थापना दिवस पर यात्रियों को बांटे फल और शीतल जल

तालाब विवाद से उठी चिता, अब कानून व्यवस्था पर सियासत की आग: मोहनलाल हत्याकांड पर कांग्रेस का हमला

लम्हों ने खता की थी, सदियों ने सज़ा पाई… खान मुबारक की मौत के बाद भी परिवार पर कानून का शिकंजा

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.