अम्बेडकरनगर: मुंबई से कमाकर घर आ रहे अधेड़ परदेशी को सवारी आटो चालक ने बीच रास्ते में पिटाई कर पूरी कमाई छीन लिया और साथ ही पचास रुपए किराए के स्थान पर नब्बे रूयपे लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने डायल 112 पर सूचित कर मदद की गुहार लगाई है।
घटना मालीपुर थाना क्षेत्र के सुरहुरपुर तिराहे के पास का है। जिले के आलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम भौरा पोस्ट सूतहरपारा निवासी सुखराम कई वर्षो से बंबई रहकर कमा रहा था। दशहरे का त्योहार होने के चलते अपने घर आने के लिए छपरा एक्सप्रेस से आज दिन 11 बजे जौनपुर रेलवे स्टेशन पर उतरा। फिर जौनपुर से शाहगंज चौराहे के पास खड़ी UP 50 D 2753 नंबर की एक टैक्सी पर बैठकर मालीपुर के लिए आ रहा था लेकिन टैक्सी शाहगंज से चलकर सुरूहुरपुर तिराहे के पास रुक गई।
प्रदेश रहने वाले युवक का आरोप है की टैक्सी में बैठे ड्राइवर व एक अन्य ने सड़क के किनारे टैक्सी रोककर मारने लगे और बैग में रखे लगभग एक लाख रूपए निकाल लिए फिर दो थप्पड़ मारकर शर्ट में रखे सौ रुपए भी निकल लिए जिसमे से दस रुपए वापस करते हुए टैक्सी में बैठकर तेजी से फरार हो गए। जिसकी सूचना डायल 112 पर दिया।
सूचना पर पहुंची डायल 112 ने मामले की जानकारी लेते हुए संबंधित थाने को सूचित किया। सूचना पर पहुंचे मालीपुर थाना अध्यक्ष प्रभाकांत तिवारी ने पीड़ित को थाने ले आए जहां पर पूरे घटना की जानकारी ली।
इस संबंध में मालीपुर थाना अध्यक्ष प्रभातकांत तिवारी ने बताया कि उक्त व्यक्ति की परिजनों से वार्तालाप हुई है। परिजनों ने बताया की वो मानसिक रूप से विक्षिप्त है। इस तरह की हरकत करते रहते है। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया की उक्त व्यक्ति आलापुर तहसील के नहीं बल्कि आजमगढ़ जिले के किसी एक गांव के निवासी है।



