WhatsApp Icon

मृतक माफिया खान मुबारक गैंग पर शिकंजा कसने के काम जारी

Sharing Is Caring:

जिला बदर व हिस्ट्रीशीटर आरोपी के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्यवाही कर भेजा जेल

अम्बेडकरनगर: मृतक माफिया खान मुबारक गैंग के खिलाफ पुलिस कप्तान के निर्देश पर हंसवर पुलिस सख्त कार्यवाही करती नज़र आ रही है।


पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ के द्वारा चलाए जा रहे अभियान व अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) विशाल पाण्डेय व शुभम कुमार क्षेत्राधिकारी टाण्डा के निर्देशन में तथा थानाध्यक्ष हंसवर सुनील कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में दिनांक 25 अप्रैल को मुखबिर खास की सूचना पर माफिया मृतक खान मुबारक गैंग के सक्रिय सदस्य थाना हंसवर के मजारिया हिस्ट्रीशीटर/जिलाबदर अपराधी मो. वसीम खाँ पुत्र स्व. मुख्तार अली खाँ निवासी ग्राम बरहीएदीलपुर थाना हंसवर को 06 नंबर पुलिया से गिरफ्तार कर मुकदमा संख्या 107/24 धारा पर 10 गुण्डा अधिनियम पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से वसीम को जेल भेज दिया गया।
बहरहाल मृतक माफिया खान मुबारक गैंग से जुड़े लोगों पर हंसवर पुलिस लगातार कड़ी कार्यवाही करती नज़र आ रही है।

अन्य खबर

कुरआन-हदीस के अनुवाद से गूंजा मदरसा, बच्चों की प्रतिभा ने बांधा समां

तीन दशक बाद सियासी मोड़: कमर हयात सपा में शामिल, अंबेडकरनगर की राजनीति में हलचल

AIMIM का कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों ने थामी पार्टी की सदस्यता

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.